ज्योतिषविद् गणितज्ञ डा0 जीवनाथ ओझा के मुर्ती का हुआ अनावरण

ज्योतिषविद् गणितज्ञ डा0 जीवनाथ ओझा के मुर्ती का हुआ अनावरण
चहनियां चन्दौली।
स्थानीय क्षेत्र मनीषियों, विद्वानां, तपस्वियां से भरा पड़ा हुआ है। जिन्होने समाज के उत्थान के लिए अपना सब कुछ अर्पण कर चुके है। ऐसे ही एक महान महामनीषि ज्योषिविद् गणितज्ञ व सरस्वती इण्टर कालेज टाण्डा के संस्थापक प्राचार्य शिक्षा जगत की बेमिशाल अलख जगाने वाले प्रखर विद्वान स्व0 डॉ0 जीवनाथ ओझा जी की समृतियों को अक्षुण बनाये रखने के लिए उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथ महंत श्री श्री रामेश्वर दास जी सुतीक्षण मुनि आश्रम चित्रकूट धाम द्वारा किया गया। महंत श्री श्री रामेश्वर दास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डा0 जीवनाथ जी का पूरा जीवन समाज के सकल कल्याणार्थ हेतु रहा उन्होने अपने जीवन अमीरी-गरीबी, ऊच-नीच, छुवाछूत जैसी तमाम रूढ़ीवादी मानसिकता वालों को सदैव समाज के उत्थान करने के लिए प्रेरित किया करते थे और अपना पूरा जीवन शिक्षा जगत व्यतीत करते हुए लोगों को शिक्षित बनाकर उन्हे शिक्षा के प्रति जागृत करते रहते थे। श्री ओझा ने ज्योतिषाचार्य आदि संपादक महावीर पंचांग एवं पूर्व प्रधानाचार्य जैसे महत्वपूर्ण पदो पर कार्य किया था। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनीष पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी ने कहा कि श्री ओझा जी का सरल एवं सरस था उन्हाने अपने जीवन काल में शिक्षा की अलख जगाते रहते थे उन्होने रास्ता चलते, घर बैइे वगैर किसी काम के घूमने वाले लोगे को भविष्य को देखते हुए उन्हे शिक्षा के जागृत करते थे और उन्होने सरस्वती इ0का0 टाण्डाकला की स्थापना कर लोगों को जागृत करते रहते थे। सकूल छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वही इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान जयप्रकाश तिवारी, हरिद्वार ओझा, शिवपूजन ओझा, शिवशंकर ओझा, श्रेयांश, श्रीमती कादम्बिनी ओझा, रामेश्वर नाथ ओझा, शशांक शेखर ओझा, डा0 एस0एन0 ओझा सहित सैकड़ो लोगां मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का संचालन धनन्जय उर्फ निखिल ओझा ने किया।

🎉✨ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का गौरव! गल्लामंडी निवासी आदरणीय बृजेश गुप्ता जी की सुपुत्री अंशिका गुप्ता ने प्रतिष्ठित C.A. परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है। 💐 Manvadhikar News परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🙏🚩 ManvadhikarNews

शारदीय नवरात्री आज से तैयारियां हुई पूर्ण
चहनिया चन्दौली।
शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त देवी मन्दिर की साफ-सफाइ,र् रगाई-पुताई, झालर-बत्ती इत्यादि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राम जानकी मन्दिर रमौली, मां खखरा मन्दिर मटियरा, मॉ बंग्ला भगवती मन्दिर तारगॉव अजगरा, मॉ महरौड़ी देवी मन्दिर कांवर मॉं दुर्गा मन्दिर रामपुर प्रभुपुर बाबा कीनाराम धाम रामगढ़, हनुमानगढ़ी मन्दिर भलेहटा में श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर की साफ-सफाई रगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर आर्कषक विद्युत झालरां से सजाया गया है और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अखण्ड रामयण पाठ, रामनाम का सकीर्तन इत्यादि का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। साफ-सफाई, रगाई-पुताई को लेकर बिगत एक सप्ताह पहले से मन्दिर के पुजारी या समितियां लगी हुई थी। जो पूर्ण कर लिया गया है। वही इंस संबंध में बनारसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष नवरात्री 10दिनो की होगी और अनवरत पूजा पाठ किया जायेगा।

जिला राइफल क्लब *वाराणसी* से अपना सफर शुरू करने वाले *विशाल विश्वकर्मा* ने *ISSF ‘B’ Judges Course (राइफल/पिस्टल)* सफलतापूर्वक पूर्ण कर बनारस के पहले ISSF ‘B’ (राइफल/पिस्टल) प्रमाणित जज* बनने का गौरव हासिल किया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के ओम नगर वार्ड नंबर 9 में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु घाट पर एकत्रित हुए और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।