रीबॉर्न ट्रस्ट के प्रथम स्थापना दिवस पर ब्लड डोनेशन एवं अवेयरनेस ड्राइव का आयोजन


पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर नगर (मुगलसराय), चंदौली | 15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस एवं रीबॉर्न ट्रस्ट के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर रीबॉर्न ट्रस्ट द्वारा आज शुभकामना अकादमी, रवि नगर, पं.दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली में ब्लड डोनेशन एवं अवेयरनेस ड्राइव का आयोजन किया गया।
पिछले एक वर्ष से रीबॉर्न ट्रस्ट लगातार सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है। इसी सेवा यात्रा के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना रहा।
यह अभियान सामाजिक कार्यकर्ता श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित 10वां रक्तदान अभियान रहा, जो रक्तदान एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों और सेवा भावना की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अभियान के दौरान तकरीबन 28 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया और 20 लोगों ने रक्तदान कर इस जनसेवा अभियान में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक इस पहल में भाग लिया और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान रीबॉर्न ट्रस्ट के फाउंडर और ट्रस्टी श्री सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने उपस्थित लोगों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की आज़ादी हमें केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में आगे आने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने रीबॉर्न ट्रस्ट के एक वर्ष के सेवा सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में ट्रस्ट द्वारा लगातार सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य किए गए हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, वॉलंटियर्स एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर रीबॉर्न ट्रस्ट के वॉलंटियर्स विष्णु जैस, तनवीर अंसारी,अजहर अंसारी, आशुतोष सिंह, प्रिया जैस, नितेश जैस, श्रद्धा कुमारी, अमनदीप कौर, योगेन्द्र देव सिंह, महिमा पाहवा, अफजल अंसारी सहित अन्य वॉलंटियर्स, सहयोगी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों में सुभाष तुलस्यान,निलेश बरनवाल, डिम्पल सिंह आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, वॉलंटियर्स ने अभियान के आयोजन, रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने एवं लोगों को इस पहल से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई।
सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, वॉलंटियर्स एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एवं जागरूकता की यह मुहिम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।






