मौनी अमावस्या पर खिचड़ी की गयी विशाल भंडारे का आयोजन- चहनियां चंदौली

मौनी अमावस्या पर खिचड़ी की गयी विशाल भंडारे का आयोजन- चहनियां चंदौली क्षेत्र स्थित सोनहुला गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिवारी परिवार व कार्यकर्ता के नेतृत्व में कि गयी खिचड़ी का विशाल भंडारे का आयोजन की गयी। रविवार दिन खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारो श्रद्धालुओं ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। मौनी अमावस्या पर अल सुबह से ही श्रद्धालु बलुआ घाट पश्चिम वाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर जो भी श्रद्धालु वापस मां गंगा जी के गीत गाते हुए वापस अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। रास्ते में सुनहुला गांव के सामने मेन रोड पर खिचड़ी महाप्रसाद लेकर श्रद्धालु अपने गांव की ओर जा रहे थे। और महाप्रसाद ग्रहण करते हुए सोनहुला गांव व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद व आशीर्वाद देते हुए अपने- अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। वहीं उपस्थित संजीव त्रिपाठी, मोनू तिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, नीलमणि उर्फ भोलू , सूर्यमनी तिवारी, चंदन तिवारी, समाज सेवक राहुल मिश्रा, सवरू यादव, संतोष कुमार मिश्रा, सोनू यादव,प्रभाक तिवारी प्रभाकर तिवारी, शिव कुमार मिश्रा, शशिकांत तिवारी, सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।