शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु बीएसए से मिला संगठन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ,चंदौली के मासिक बैठक के पश्चात संगठन का द्वारा शिक्षक समस्याओं से जुड़े मांग पत्र को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ।

शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु बीएसए से मिला संगठन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ,चंदौली के मासिक बैठक के पश्चात संगठन का द्वारा शिक्षक समस्याओं से जुड़े मांग पत्र को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ।
जनपद में ऑफलाइन चयन वेतनमान लगभग 50 शिक्षकों के पत्रावली कार्यालय को माह जून 2025 से प्राप्त है जिनका समाधान अभी तक नहीं हुआ है। उसे तत्काल पूर्ण कराया जाए।
गणित-विज्ञान विषय में नियुक्त शिक्षकों का विगत सितम्बर 2015 से चयन वेतनमान हेतु कार्य लंबित है। ऑनलाइन मॉड्यूल में प्रविष्टियां अभी प्रदर्शित नहीं हो रही हैं। संशोधन कर सूची प्रकाशित कराई जाए ताकि अग्रिम कार्यवाही हो सके।
निलंबन एवं बहाली के मामलों में जाँच अधिकारियों द्वारा जानबूझकर प्रकरणों को लंबित रखा जाता है, उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अदेय, अवशेष, अस्थाई एवं स्थायी वेतन के प्रकरणों में निस्तारण हेतु तेजी लाई जाए।
वेतन भुगतान समय से कराया जाए।
संबद्ध अनुचरों को उनके विद्यालय पर वापस भेजा जाए।
कम्पोजिट ग्रांट की द्वितीय किस्त की धनराशि शीघ्र जारी की जाए।
अवकाश के दिनों में शिक्षकों द्वारा किये गये कार्य के बदले उपार्जित अवकाश (EL) स्वीकृत किया जाए।
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण/समायोजन के फलस्वरूप शिक्षकों की वापसी/सम्बद्धता नियमानुसार की जाए।

इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, शशि कांत गुप्त, बलराम पाठक, अजय सिंह ,संजय सिंह शक्ति, अनिल कुमार मौर्य,सलीम अंसारी, राधेश्याम , सरोज उपाध्याय, अशोक कुमार मिश्र, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, विकास यादव, राजन सिंह, प्रशांत गुप्त, संतोष त्रिपाठी, भूपेंद्र यादव, रंजीत , संजय कुमार, मनीष कुमार यादव, वरुरेंद्र पाठक, मुसाफिर यादव, धनंजय सिंह, हिमांशु तिवारी, राजकुमार जायसवाल, शेषधर तिवारी , दीनबंधु उपाध्याय, भाभा साहब भारती,मनोज सिंह, राजेश यादव,विवेक विश्वकर्मा, राजकिशोर,विवेकानंद, सीमा पटेल, प्रभा रानी,मंगलदेव शर्मा, सुजीत कुमार सिंह, इत्यादि शिक्षक साथी उपस्थित रहकर अपनी समस्याओं को रखा ।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 29 कोपीडीडीयू नगर। एमआईआईटी ​शिक्षण संस्थान की ओर से 29 सितंबर को नगर पालिका इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेंहदी, निबंध व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। संस्था के निदेशक जुबेर अहमद ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 24 वर्षो लगातार किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से पीजी तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 26 सितंबर तक संस्था पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक उपहार के साथ सम्मानित किया जाएगा।

दीनदयाल नगर: संघ की नगर इकाई द्वारा वन विहार कार्यक्रम सम्पन्न

???? स्थान: श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली
दिनांक: [6.7.2025]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई दीनदयाल नगर द्वारा आज श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली के पावन प्रांगण में वन विहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा का आयोजन, सामूहिक बौद्धिक, देशभक्ति गीत और सामूहिक भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में प्रकृति से जुड़ाव, संगठनात्मक समरसता तथा सनातन परंपराओं की प्रेरणा को सजीव करना रहा।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि काशी विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख अनिल जी ने अपने उद्बोधन में कहा:

> “इस दिव्य प्रांगण में कभी त्रिदंडी बाबा और अवधूत बाबा को ज्ञान प्राप्त हुआ था। आज संघ का वन विहार कार्यक्रम यहां आयोजित होना अपने आप में एक सौभाग्य की बात है। यह स्थान आध्यात्मिक चेतना और संघ की विचारधारा को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”



???? कार्यक्रम का समापन सह नगर कार्यवाह रोहित जी द्वारा किया गया।
???? कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में:

नगर संघचालक संजय जी

नगर प्रचारक अंकित जी

प्रचार विभाग से घनश्याम जी, रोहित जी, सुमित जी, मलय जी, बलराम जी

वरिष्ठ कार्यकर्ता रामधार चौहान जी एवं संजय रस्तोगी जी
आदि की विशेष उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने न केवल राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भी संकल्प दोहराया।