किसानों को बुवाई के मौसम में खाद की कोई कमी न हो और उन्हें सरकारी दरों पर ही खाद मिले शासन-प्रशासन की है मंशा जिलाधिकारी चंदौली/ दिनांक 19 दिसंबर, 2025

किसानों को बुवाई के मौसम में खाद की कोई कमी न हो और उन्हें सरकारी दरों पर ही खाद मिले शासन-प्रशासन की है मंशा जिलाधिकारी चंदौली/ दिनांक 19 दिसंबर, 2025

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में सहकारी समिति के अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खाद के स्टॉक की समीक्षा, सुचारु वितरण, निर्धारित मूल्य पर बिक्री और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उन्होंने अफसरों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के किसानों को सही समय पर, सही मात्रा में खाद मिले और वे खाद के लिए भटकें नहीं, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले दुकानदार एवं अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संयुक्त टीमों द्वारा उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच निरंतर सुनिश्चित किया जाए, जिससे उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कालाबाजारी एवं खाद अधिक मूल्य पर न बिक्री न हो। अधिकारियों को निर्देश मिला कि वे बीज एवं खाद की कमी जनपद मे न होने दें, अनावश्यक भंडारण रोकें, और किसी भी गड़बड़ी या टैगिंग पर सख्त कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से खाद (यूरिया, डीएपी) के स्टॉक की जानकारी ली और पर्याप्त उपलब्धता पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से सीधे हर जिले की निगरानी की जा रही है और खाद वितरण में पूरी पारदर्शिता हेतु टीमों द्वारा लापरवाही बरतने वाले को कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, डिप्टी आरएमओ, सहायक निबंध सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

विद्यालय में जर्जर पीपल का पड़ टूटी चहारदिवारी से खतराजागरण संवादाता चहनिया चन्दौली।क्षेत्र स्थित कम्पेजिट विद्यालय लक्षमनगढ़ में विद्यालय की चहार दिवारी गुणवत्ता विहीन बनने के कारण जगह-जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हे गयी। साथ विद्यालय प्रागण से सअे विशालकाय जर्जर पीपल का पेड़ भारी दुर्घटना को दावत दे रहा है। इतनी बड़ी गम्भीर समस्या से विद्यालय सबंधित अध्किारी, ग्राम प्रधान जिले के अधिकारी मौन साधे हुए है।गौरतलब तो यह है कि प्रायः बच्चे विद्यालय के प्रागण में ख्ेलते नजर आते है और चहारदिवारी अूटी होने के कारण वह कब विद्यालय से बाहर हो जायेगे इसका किसी को अंदाजा नही रहता। इतना ही बलिक बच्चे खेलते-खेते उसी विशालकाय जर्जर पीपल के बृक्ष के नीचे आकर बैठ जाते है और वह पेड़ कब गिर जायेगा इसे कोई नही बता सकता। जबकि इस वर्ष पेड़ काफी पुराना होने के कारण भयंकर वारिष व तेज हवा के कारण वह 75अंश के कोण पर आकर टिका हुआ वह कब जमीदोज हो जायेगा यह भगवान भरोसे ही है। जबकि गौर करे तो विद्यालय प्रांगण में अगर बारिश हो जाय तो जलजमाव का होना तय है। वही ग्रामीणां सहित गाव के सम्भ्रान्तां का कहना है कि शिक्षा के विभाग के आलाधिकारी तत्काल मामले को गम्भीरता से लेते हुए जर्जर पीपल को कटवाते हुए टूटी हुई चहारदिवारी को अविलम्ब बनवाये जाने की मांग की है। ताकि समय रहते भारी घटना को रोका जा सके। इस संदर्भ में एबीएस सुरेन्द्र सहाय ने बताया मामला संज्ञान में नही जाचं कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।