चढ़दीकला कार सेवा संस्थान ने 1000 से अधिक जरूरतमंदों में बांटे कंबल व बच्चों के वस्त्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर।

चढ़दीकला कार सेवा संस्थान ने 1000 से अधिक जरूरतमंदों में बांटे कंबल व बच्चों के वस्त्र
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर।
ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चढ़दीकला कार सेवा संस्थान द्वारा सोमवार 22 तारीख को जी.टी. रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर के बाहर निशुल्क कंबल एवं बच्चों के वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला।
इस दौरान कंबल, बच्चों के स्वेटर, जैकेट व जूते वितरित किए गए, जिससे 1000 से अधिक गरीब व असहाय लोगों को लाभ मिला। सेवा कार्य से क्षेत्र में ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर किए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
रिपोर्ट : मनीष गुप्ता
मानवाधिकार न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 7 महमूदपुर कैलाशपुरी जोड़ने वाला रोड जर्जर हालत में, जिम्मेदार बेपरवाह

मानवाधिकार न्यूज़, चंदौली:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 7 में महमूदपुर से कैलाशपुरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। यह सड़क करीब 5 वर्ष पूर्व बनाई गई थी, लेकिन अब इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर चलना बेहद खतरनाक हो जाता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क अब जानलेवा बन चुकी है।

सबसे गंभीर बात यह है कि इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार सभासद और नगर निगम अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में नगर प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है और वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक वे बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर रहेंगे?

स्थानीय नागरिकों ने मानवाधिकार न्यूज़ के माध्यम से नगर निगम से अपील की है कि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।