बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि – पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर

मानवाधिकार न्यूज़ – विशेष रिपोर्ट
दिनांक: 06 दिसंबर 2025
स्थान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU)

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि

आज दिनांक 06.12.2025 को SC/ST Association DDU एवं UP Departure Yard (DDU/NCR) के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सामाजिक न्याय के अग्रदूत, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों—समानता, शिक्षा, संविधान और सामाजिक न्याय—को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस पूरे आयोजन का संचालन एवं मैनेजमेंट
संतोष कुमार, 29 (सहायक लोको पायलट, DDU/ECR)
द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। उनके प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं शांति-पूर्वक सम्पन्न हुआ।

स्थानीय कर्मचारियों ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को जागरूक करने और समानता की राह दिखाने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????