निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 110 मरीजो की हुई जांच चहनिया चन्दौली।

निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 110 मरीजो की हुई जांच चहनिया चन्दौली।
बाबा कीनाराम अघोर मठ रामशाला रामगढ़ में सोमवार को देर शाम तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मोतियाबिंद की जांच, ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के दौरान लगभग 110लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 66मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित कर अस्पताल भेजा गया। बाबा कीनाराम अघोर मठ रामशाला में वर्तमान में 84कुटिया एवं चार गाड़ियां संचालित हैं। मठ के माध्यम से लगातार ऐसे जनकल्याणकारी शिविर आयोजित कर क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर मठ के व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, अशोक कुशवाहा, दिलीप यादव, शंकर पांडे, सुनील विश्वकर्मा सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। मठ व्यवस्था मेजर अशोक सिंह ने कहा जनकल्याणकारी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं इसी प्रकार से जारी रहेगी। जिससे जनमानस का का कल्याण हो सके।

लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान गिरा बाल बाल बचे लोगताराजीवनपुर चंदौलीक्षेत्र स्थित सहरोई गांव में लगातार तेज बारिश के कारण शुक्रवार की दोपहर एक कच्चा मकान धराशाई हो गया लेकिन परिवार के लोग बाल बाल बचे कच्चा मकान गिर जाने के कारण परिवार के लोग घर विहीन हो गए इसका नाम दुर्गावती देवी पति शिखारी देवी कुमार एवं शिताबी देवी पति विवेक कुमार का कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया जब मकान गिरने लगा तो परिवार के लोग घर के बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बाल बाल बच गई परंतु दैविक आपदा के कारण परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है उनका गृहस्ती का सामान नष्ट हो गया वहीं सूचना मिलने पर गांव के समाजसेवी राहुल मिश्रा कुछ दबे हुए सामान को ग्रामीणों के मदद से बाहर निकलवाए। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवास व आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

शारदीय नवरात्री आज से तैयारियां हुई पूर्ण
चहनिया चन्दौली।
शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त देवी मन्दिर की साफ-सफाइ,र् रगाई-पुताई, झालर-बत्ती इत्यादि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राम जानकी मन्दिर रमौली, मां खखरा मन्दिर मटियरा, मॉ बंग्ला भगवती मन्दिर तारगॉव अजगरा, मॉ महरौड़ी देवी मन्दिर कांवर मॉं दुर्गा मन्दिर रामपुर प्रभुपुर बाबा कीनाराम धाम रामगढ़, हनुमानगढ़ी मन्दिर भलेहटा में श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर की साफ-सफाई रगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर आर्कषक विद्युत झालरां से सजाया गया है और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अखण्ड रामयण पाठ, रामनाम का सकीर्तन इत्यादि का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। साफ-सफाई, रगाई-पुताई को लेकर बिगत एक सप्ताह पहले से मन्दिर के पुजारी या समितियां लगी हुई थी। जो पूर्ण कर लिया गया है। वही इंस संबंध में बनारसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष नवरात्री 10दिनो की होगी और अनवरत पूजा पाठ किया जायेगा।