मानवाधिकार न्यूज़ विशेष रिपोर्ट बालक लापता – मदद करें उसे घर पहुँचाने में

रिपोर्ट मनीष गुप्ता

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र से अयान नाम का 9 वर्षीय बालक आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 से लापता है।
बताया जा रहा है कि अयान ने चेक टी-शर्ट और ब्लू पैंट पहन रखी थी।
परिवार और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

अगर किसी व्यक्ति को यह बच्चा दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी हो,
तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें 
 8429486635, 7860506249, +91 63931 66762

आपकी छोटी-सी मदद एक मासूम को उसके परिवार तक पहुँचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

– मानवाधिकार न्यूज़

नई सड़क सैदपुर गाजीपुर में पुल के नीचे 45 वर्ष पुरुष को अज्ञात लोगो ने जान से मारने की कोशिश की। तत्काल प्रशासन मौके पर पहुंची तब तक बदमाश लोग भाग चुके थे,पीड़ित को तत्काल नजदीक के हॉस्पिटल ले कर जाया गया। संवाददाता – मनीष गुप्ता

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा प्रसंग सुनकर भक्त हुए निहाल चहनियां चन्दौली क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में श्री त्रिदण्डी स्वामी के शिष्य सुन्दरदास यति जी महराज ने अपने मुखार विन्दु से भगवान विष्णु के अवतारों, विशेष रूप से भगवान कृष्ण की लीलाओं और भक्ति योग का वर्णन किया। स्वामी जी ने बताया कि जब-जब धरा पर पाप का बोझ बढ़ जाता है तब-तब भगवान को किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियो का ाश कर आमजन को मुक्ति दिलाना है। जब कंस का पाप चरमोकर्ष पर पहुच गया तब नाथ नारायण ने श्रीकृष्ण रूप में जन्म लेकर कंस का अंत करके मथुरा का उद्धार किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कथा का प्रसंग सुनकर भक्त निहाल हो गये। इस दौरान जिउत बन्धन यदव, राजेश सिंह, प्रभाकर सिंह, निरज पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, दीपक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक, सारनाथ, प्रेमकुमार सिंह सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे – चाहनिया चंदौली