गरीब, असहाय, निर्वल महिलाओं में साड़ी का हुआ वितरण चहनिया चन्दौली।

गरीब, असहाय, निर्वल महिलाओं में साड़ी का हुआ वितरण
चहनिया चन्दौली।
क्षेत्र के चहनिया कस्बा स्थित शिवमन्दिर के प्रांगण में सपा महिला सभा प्रदेश सचिव श्रीमती सुषमा यादव ने क्षेत्र के गरीब, असहाय, निर्बल महिलाओ में साड़ी वितरण किया। श्रीमती सुषमा यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार केवल कागजों पर विकास व मदद का कार्य कर रही है। महगाई चरम सीमा पर पहुॅच गयी है लोग कराह रहे है। लोगों को तन ढ़कने के लिए कपड़े नही है लेकिन प्रदेश सरकार ऑखों पर चश्मा लगाकर बैठी हुई है। गरीब, असहाय, लाचार, निर्बलवर्ग के परिजन कराह रही है और सरकार व प्रशासनिक अधिकारी कानों में तेल डाल कर कुर्सी पर आराम फरमा रहे है। जबकि इन आलाधिकारियों को जनहित की समस्याओं को सरकार को अवगत कराना चाहिए लेकिन वे ऐसा नही कर पा रहे है। श्रीमती यादव ने कहा कि सपा समाजवाद की पार्टी है वह समाज के हर एक पिड़ित व्यक्ति को यथा सम्भव सहायता पहुचाने का कार्य करती है। चाहे वह अमीर हो या फिर गरीब सबके साथ न्याय करती है। उसी समाजवाद की परिभाषा को परिणित करते हुए सपा सचिव श्रीमती यादव ने सैकड़ो गरीब महिलाओ को तन ढ़कने के लिए कपड़े का वितरण किया गया। इस दौरान लालमुनी देवी, उर्मिला देवी, सावित्री देवी, मालती देवी, शारदा देवी, सुनिता देवी, निशा देवी, बासमती देवी, राधिका देवी, रामकली देवी सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।

This is to certify that Shreya Singh has successfullycompleted a Content Writer Internship at ManavAdhikar News from 2nd June 2025 to 7th June 2025.During this period, Shreya demonstrated exceptionalwriting skills, creativity, and dedication to producinghigh-quality content. She was responsible forresearching, writing, and editing articles on varioussocial, political, and human rights issues. Her workhas significantly contributed to the organization’sgoals and outreach.We appreciate Shreya’s hard work, professionalism,and eagerness to learn throughout the internshipperiod. We wish her all the best in his futureendeavors.