ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सहकारिता हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी आयोजन

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सहकारिता हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी आयोजन

इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में सभागार, कलेक्ट्रेट, जनपद चंदौली में “सहकार से समृद्धि” संकल्प को साकार करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवगठित MPACS समितियों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सत्र संयोजक अभिषेक तिवारी द्वारा सहकारिता की भावना, DPR-BDP की महत्ता तथा नवाचार आधारित व्यवसाय मॉडल पर चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में मार्गदर्शन हेतु ARCS श्रीप्रकाश उपाध्याय, अपर जिला सहकारी अधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा वाराणसी जिला सहकारी बैंक लि., शाखा चंदौली से श्री विकास राज उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बैंकिंग सहायता, ऋण प्रक्रियाएँ, सरकारी योजनाओं के लाभ एवं दस्तावेजीकरण की आवश्यकताओं पर मार्गदर्शन दिया। समापन में सहकार से समृद्धि के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

प्रभु श्रीराम की बारात का मंचन देख दर्शक हुए गदगद चहनिया चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के चौथे दिन बृहस्पतिवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ शुभारम्भ किया गया। धनुष टूटते ही राजा जनक के राजपुरोहित शतानंद जी क आदेशानुसार अयोध्या में खबर भेजवाया गया और वहा से बारात सज-धजकर मिथिला के रवाना हो गई। बारात में दर्जनों घोड़ा, हाथी, ऊट, कई जोड़ बैण्ड बाजा के साथ हजारों बाराती बारात की शोभ बढ़ा रहे थे। जो आक्रषण का केन्द्र बना रहा।गांव वासियों ने जगह-जगह पुष्प की वर्षा व आरती करते नजर आये। बारात में कई झांकियां आक्रषण का केन्द्र बनी रही। भगवान शिव और उनकी गणों की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। बारात पूरे गांव का भ्रमण कर रामलीला स्थल पर पहुचा जहा चारो ओर रीराम के जयकारे व हर-हर महादेव गगनभेदी नारे से गुजांयमान रहा। तत्पश्चात लोगों में महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।

दिनांक 23.9.24 को मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्र अध्यक्ष संजय जी के पुत्र सक्षम का जन्मदिन था, और इस उपलक्ष में उनके द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं मिठाई बांटने का काम किया गया, अध्यक्ष जी का कहना है की जन्मदिन पर केक काटने के साथ-साथ बच्चों को यह भी संस्कार दिए जाने चाहिए।