चंदौली/दिनांक 28 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुश्रवण कक्ष में संपन्न

चंदौली/दिनांक 28 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुश्रवण कक्ष में संपन्न

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पाट चिन्हित कर, सुधारात्मक कार्य तत्काल शुरू करें जिलाधिकारी

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुश्रवण कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया और कहा कि जितने अवैध कट हो उनको बंद करतें हुवे ऐसी जगहों का चिन्हांकन करे जहां अधिक पैदल चल कर रोड क्रास किया जाता हो वहां पर फुट ब्रिज बनाए जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के हॉट स्पॉट चिह्नित किए जाएं। इन स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट आदि लगाए जाएं। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दें। रिंग रोड पर स्ट्रीट लाइट की जानकारी प्राप्त की गई जिसपर कार्यदाई संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि रिंग रोड पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करा दी गई है।उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर अधिशाषी अभियंता (pwd) राजेश कुमार, ट्रैफिक पुलिस एवं यातायात तथा एन एच आई के अधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 7 महमूदपुर कैलाशपुरी जोड़ने वाला रोड जर्जर हालत में, जिम्मेदार बेपरवाह

मानवाधिकार न्यूज़, चंदौली:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 7 में महमूदपुर से कैलाशपुरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। यह सड़क करीब 5 वर्ष पूर्व बनाई गई थी, लेकिन अब इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर चलना बेहद खतरनाक हो जाता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क अब जानलेवा बन चुकी है।

सबसे गंभीर बात यह है कि इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार सभासद और नगर निगम अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में नगर प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है और वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक वे बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर रहेंगे?

स्थानीय नागरिकों ने मानवाधिकार न्यूज़ के माध्यम से नगर निगम से अपील की है कि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।