10वॉ आर्ड फोर्सेस वेटरनस दिवस का हुआ आयोजन

10वॉ आर्ड फोर्सेस वेटरनस दिवस का हुआ आयोजन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि आज 14 जनवरी हमारे भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों एवं पदक विजेताओं के द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के सम्मान और मान्यता के प्रतीक के रूप में प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को “सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस” (आर्मड फोर्सेस वेटरनस दिन) के रूप में मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 2017 में मनाया गया। भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा, द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के सम्मान और मान्यता के प्रतीक के रूप में इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया है जो 14 जनवरी, 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे। इस लिए 14 जनवरी को आर्मड फोर्सेस वेटरनस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग (आई०ए०एस०) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में दिनांक 14 जनवरी को आमर्ड फोर्सेस वेटरनस दिवस मनाया गया जिसमें जनपद के शहीद सैनिकों एवं पदक विजेता के आश्रित, वीर नारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को कर्नल हृदेश कुमार चौधरी (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी चन्दौली के द्वारा सर्टीफिकेट, शाल व मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया।

प्रभु श्रीराम की बारात का मंचन देख दर्शक हुए गदगद चहनिया चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के चौथे दिन बृहस्पतिवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ शुभारम्भ किया गया। धनुष टूटते ही राजा जनक के राजपुरोहित शतानंद जी क आदेशानुसार अयोध्या में खबर भेजवाया गया और वहा से बारात सज-धजकर मिथिला के रवाना हो गई। बारात में दर्जनों घोड़ा, हाथी, ऊट, कई जोड़ बैण्ड बाजा के साथ हजारों बाराती बारात की शोभ बढ़ा रहे थे। जो आक्रषण का केन्द्र बना रहा।गांव वासियों ने जगह-जगह पुष्प की वर्षा व आरती करते नजर आये। बारात में कई झांकियां आक्रषण का केन्द्र बनी रही। भगवान शिव और उनकी गणों की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। बारात पूरे गांव का भ्रमण कर रामलीला स्थल पर पहुचा जहा चारो ओर रीराम के जयकारे व हर-हर महादेव गगनभेदी नारे से गुजांयमान रहा। तत्पश्चात लोगों में महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।

डीडीयू नगर 6 लेन के लिए धरना मामला….
हाथो में तिरंगा लिए जीटीरोड पर उतरा जनसैलाब।

4 लेन के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन।

पत्रक देकर अधिकारियों को कराया मांगो से अवगत।

भारी पुलिस बल मौके पर,रोकने के बावजूद नही रुके लोग।