सभी डाकघरों में श्रद्धालुओ के लिए गंगोत्री का सबसे शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है |

वाराणसी: चंदौली : श्रावण मास में भगवन शिव के जलाभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो को ध्यान में रखते हुए वाराणसी पूर्व मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपद वाराणसी एवं चंदौली के सभी डाकघरों में श्रद्धालुओ के लिए गंगोत्री का सबसे शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है |

भारतीय डाक विभाग की इस अनूठी पहल का एक मात्र उद्देश्य बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए आम जन मानस तक सबसे सुद्ध गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराना है | डाक घरो में 250 ml गंगोत्री गंगाजल का एक बोतल मात्र 30/- (तीस) रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है| वाराणसी पूर्व मंडल के प्रवर अधीक्षक श्री जय प्रकाश ने बताया कि श्रद्धालुओ के भीड़ को देखते हुए प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को प्रमुख डाकघरों /विशेष स्थलों पर गंगाजल की बिक्री हेतु विशेष काउंटर की व्यवस्था की गयी है| इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि काशी के बाबा विश्वनाथ का प्रसाद भी श्रद्धालुओ के लिए सभी प्रमुख डाकघर में उपलब्ध है | आगामी रक्षा बंधन के पर्व को ध्यान में रखकर सभी डाक घरो में राखी लिफाफे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है | भाई-बहनों के इस पवित्र त्यौहार पर भारतीय डाक विभाग के द्वारा उपलब्ध करायी जा रही राखी लिफाफे का प्रयोग कर बहने अपने भाइयो को, जो दूर राज्यों अथवा विदेश में रह रहे है, उन्हें किफायती दरो पर राखी के माध्यम से अपना प्यार/स्नेह भेज सकते है | राखी से साथ-साथ उपहार आदि भी किफायती दरो पर भेजा जा सकता है | प्रवर अधीक्षक ने आम जनता एवं दूर-दराज से आये सभी श्रद्धालुओ से अपील की है कि वह इस बार गंगोत्री के शुद्ध गंगाजल से ही बाबा का जलाभिषेक करे | साथ ही उन्होंने सभी जिलेवासिओ खास कर बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक डाक घरो द्वारा उपलब्ध करायी जा रही राखी लिफाफे का प्रयोग कर राखी के रूप में अपना प्यार एवं स्नेह अपने भाइयो को डाक घर के माध्यम से भेजे|

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के ओम नगर वार्ड नंबर 9 में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु घाट पर एकत्रित हुए और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।

अली नगर मुगलचक के प्रमुख लिंक रोड पर 5 दिनों से भरा कमर तक पानी, स्कूली बच्चे परेशानअली नगर मुगलचक, जिला चंदौली, 7 अक्टूबर 2025 – जिले में जहाँ एक ओर नेतागण बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, वहीं अली नगर मुगलचक के वार्ड नंबर 3 और 9 को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क पर विगत 5 दिनों से कमर तक पानी भरा हुआ है। चकिया रोड (आर आर मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने) से मुगलचक पानी टंकी होते हुए जीटी रोड तक जाने वाली इस सड़क पर जलभराव से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग पर 2 सरकारी स्कूल, 2 प्राइवेट स्कूल, 2 गौशाला, नगर पालिका का स्टोर रूम और एक पानी टंकी स्थित है। स्कूली बच्चों को जूते-मोजे उतारकर पानी में चलकर रोड पार करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वे नगर के वासी नहीं हैं? क्या उन्होंने वोट नहीं दिया? क्या नगर चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है?आक्रोशित निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि क्या हर समस्या का समाधान केवल जन आंदोलन ही है? क्या चक्का जाम करने पर ही प्रशासन सुनवाई करेगा?स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करने और स्थायी समाधान की मांग की है।