प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा XII का भव्य विदाई समारोह आयोजित

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा XII का भव्य विदाई समारोह आयोजित

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में आज कक्षा XII (सत्र 2025–26) के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह उल्लास, संगीत, नृत्य, खेलों और यादगार पलों से भरपूर रहा। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा XI के विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत अनुशासन, उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ किया गया, जिसकी सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां, मधुर संगीत और मनोरंजक खेलों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास मंच पर स्पष्ट रूप से झलका। कार्यक्रम में कक्षा XII के विद्यार्थियों को उपहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन रहा, जिसमें गौरव को मिस्टर फेयरवेल तथा अनुराधा को मिस फेयरवेल घोषित किया गया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया।

विद्यालय के शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता ने समारोह को और अधिक गरिमामय बना दिया। शिक्षकों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने यह संदेश दिया कि शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता सदैव स्नेह एवं विश्वास पर आधारित रहता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं आत्मविश्वास का होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे भविष्य की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करें और विद्यालय का नाम सदैव गौरवान्वित करें।

विद्यालय के निदेशक श्री दिवाकर यादव ने कक्षा XII के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके जीवन में सफलता, सुख एवं प्रगति की कामना की।

समारोह में अध्यक्ष श्री सूर्यहन यादव द्वारा विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

समापन अवसर पर भावुक क्षण देखने को मिले, जब विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की स्मृतियों को साझा किया। यह विदाई समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का सुंदर समापन और नए सफर की प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।

अली नगर मुगलचक के प्रमुख लिंक रोड पर 5 दिनों से भरा कमर तक पानी, स्कूली बच्चे परेशानअली नगर मुगलचक, जिला चंदौली, 7 अक्टूबर 2025 – जिले में जहाँ एक ओर नेतागण बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, वहीं अली नगर मुगलचक के वार्ड नंबर 3 और 9 को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क पर विगत 5 दिनों से कमर तक पानी भरा हुआ है। चकिया रोड (आर आर मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने) से मुगलचक पानी टंकी होते हुए जीटी रोड तक जाने वाली इस सड़क पर जलभराव से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग पर 2 सरकारी स्कूल, 2 प्राइवेट स्कूल, 2 गौशाला, नगर पालिका का स्टोर रूम और एक पानी टंकी स्थित है। स्कूली बच्चों को जूते-मोजे उतारकर पानी में चलकर रोड पार करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वे नगर के वासी नहीं हैं? क्या उन्होंने वोट नहीं दिया? क्या नगर चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है?आक्रोशित निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि क्या हर समस्या का समाधान केवल जन आंदोलन ही है? क्या चक्का जाम करने पर ही प्रशासन सुनवाई करेगा?स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करने और स्थायी समाधान की मांग की है।