गोपाष्टमी के पावन अवसर पर दीनदयाल नगर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गौ माता की सेवा का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट राहुल मेहानी

गोपाष्टमी के पावन अवसर पर दीनदयाल नगर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गौ माता की सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें भोजन, हरा चारा व गुड़ खिलाया। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने गौ माता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से गौ सेवा का संकल्प लेने की अपील की।

इस सेवा कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया, जो कि गौ माता की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के ओम नगर वार्ड नंबर 9 में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु घाट पर एकत्रित हुए और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।