तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने भाई-बहन को रौंदा, भाई की मौके पर मौत, बहन गंभीर – चंदौली

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने भाई-बहन को रौंदा, भाई की मौके पर मौत, बहन गंभीर

चंदौली। मवई कला रिंग रोड अंडरपास के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। वाराणसी की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार सगे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, रौना गांव निवासी और सीआरपीएफ (CRPF) जवान धीरज तिवारी के दो बच्चे, वैभव और वैष्णवी, स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही वे मवई कला रिंग रोड अंडरपास के पास पहुंचे, वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
मृतक: वैभव (14 वर्ष), छात्र – सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल।
घायल: वैष्णवी (12 वर्ष), छात्रा – सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल।
मृतक और घायल दोनों रौना गांव निवासी सीआरपीएफ जवान धीरज के पुत्र-पुत्री हैं।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है।
गंभीर रूप से घायल छात्रा वैष्णवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।