बर्थडे के अवसर पर जरूरतमंदों को बांटी होली सामग्री 

बर्थडे के अवसर पर जरूरतमंदों को बांटी होली सामग्री

 

डीडीयू नगर चंदौली। मुगलसराय के गुरुद्वारा परिसर में आज पत्रकार सरदार महेंद्र सिंह के पौत्र सरदार हरजी सिंह के तीसरे जन्मदिन के अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा चढ़दी कला कार सेवा संस्था के लोगों द्वारा धूमधाम से बर्थडे मनाया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे जरूरतमंद बच्चों को होली की सामग्री के साथ ही विधायक रमेश जायसवाल एवं समाजसेवी विक्की जुनेजा द्वारा जरूरतमंद लोगों को नगद धनराशि देकर उनकी खुशियों के भागीदार बने। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह ऐक बर्थडे नहीं बल्कि इस बर्थडे में सैकड़ो लोगों की खुशियों को भागीदार बनाया यह एक महत्वपूर्ण बात है। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रणजीत, सतीश जिंदल, गुरदयाल सिंह, सतपाल सिंह सुरी, गुलशन अरोड़ा, मनोज जुनेजा, के साथ ही गुरुद्वारा साहब के रागी जत्थेदारों एवं चढ़दी कला कार सेवा संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

गुरु पूर्णिमा पर कंपोजिट विद्यालय छेमिया में बच्चों के साथ विश्व हिन्दू परिषद, चंदौली की जिला उपाध्यक्ष नीना वैश्य का जन्मदिन मनाया गया, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण एवं बाल सुरक्षा का संदेश