नाली विवाद में दबंगों का कहर, दंपति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला – पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर

नाली विवाद में दबंगों का कहर, दंपति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

 

चंदौली। जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र के कैथा पुर वार्ड नंबर 7 में नाली के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक दंपति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार शिवमूरत गोंड पुत्र स्व. समु गोंड निवासी वार्ड नंबर 7 कैथा पुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, जनपद चंदौली के घर के पास नाली के विवाद को लेकर 11 मार्च 2026 की रात लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने शिवमूरत गोंड और उनकी पत्नी को घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को चंदौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह हमला जान से मारने की नीयत से किया गया।

 

पीड़ित शिवमूरत गोंड ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

हमले के आरोपियों में राहुल पुत्र रमेश, विशाल पुत्र रमेश, रमेश पुत्र अज्ञात, राजू पुत्र अज्ञात तथा महेंद्र पुत्र अज्ञात के नाम सामने आए हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

🎉✨ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का गौरव! गल्लामंडी निवासी आदरणीय बृजेश गुप्ता जी की सुपुत्री अंशिका गुप्ता ने प्रतिष्ठित C.A. परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है। 💐 Manvadhikar News परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🙏🚩 ManvadhikarNews

विश्व हिंदू परिषद की मानस नगर खंड समिति का गठन सम्पन्न
रंजीत योगी एवं तुषार जी की विशेष उपस्थिति, संजय रस्तोगी ने किया मार्गदर्शन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, 27 जुलाई।
विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई द्वारा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित मानस नगर खंड में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खंड समिति का विधिवत गठन सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की और सर्वसम्मति से निम्नलिखित दायित्वों की घोषणा की गई—

खंड अध्यक्ष – श्री दिनेश ओझा

खंड मंत्री – श्री शशिकांत

सत्संग प्रमुख – श्री संदीप तिवारी

सह सत्संग प्रमुख – श्री अविनाश कुमार

बजरंग दल संयोजक – श्री आदित्य तिवारी

बजरंग दल सह संयोजक – श्री अमित कुमार

खंड सुरक्षा प्रमुख – श्री राजन पांडे

खंडवा सुरक्षा प्रमुख – श्री उमेश कुमार

गौ सेवा प्रमुख – श्री राकेश तिवारी

सह गौ सेवा प्रमुख – श्री बबलू सिंह एवं श्री विष्णुकांत उपाध्याय


इस अवसर पर मानस नगर खंड से जुड़े समर्पित स्वयंसेवक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री श्री रंजीत योगी जी एवं नगर सह मंत्री श्री तुषार जी ने विशेष रूप से सहभागिता की। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं दीं तथा संगठनात्मक दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में उपस्थित जिला प्रचार प्रसार प्रमुख श्री संजय रस्तोगी ने संगठन की भूमिका, कार्यपद्धति एवं हिंदू समाज के सशक्तिकरण में इसकी अहमियत पर विस्तार से विचार रखे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह गठन सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में विहिप के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।