मानवाधिकार न्यूज प्रेस की बैठक सम्पन्न पी डीडीयू नगर चन्दौली।

मानवाधिकार न्यूज प्रेस की बैठक सम्पन्न
पी डीडीयू नगर चन्दौली।
मानवाधिकार न्यूज प्रेस की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी द्वारा जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु टीम का गठन किया गया। जिसमें अरूण पाठक राष्ट्रीय महासचिव, रामलच्छन मंडल सचिव, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, राहुल मिश्रा उपजिलाध्यक्ष, अंजनी नन्दन पाण्डेय जिला सचिव, राहुल मेडानी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, शैलेश कुमार यादव जिला महासचिव, विनोद कुमार मिश्रा राष्ट्रीय संरक्षक सचिव , जो जमरातीअली के पद पर नियुक्त किया। वही राष्ट्रीय सचिव श्री रस्तोगी ने कहा ने कहा कि यह संस्था समाचारो के आदान-प्रदान के साथ लोगो की समस्या को समुचित न्यायपूर्ण तरीके से हल कराने के लिए गठन किया है। हमें आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी लोग अपने-अपने दायित्यां का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेगे। वही जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि हमें जो संगठन द्वारा समाज की जिम्मेदारी सौपी गयी है हम उसे पूरी निष्ठ व विश्वास के साथ जनहित की समस्याओं का दूर करते हुए सबको न्याय दिलोन में भरपूर सहयोग करेगे।

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????