बैंक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के नवनिर्मित रामगढ़ शाखा परिसर का हुआ उद्घाटन – चहनियां चंदौली
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के नवनिर्मित रामगढ शाखा परिसर का उदघाटन पीठाधीश्वर रामशाला/क्रीं- कुण्ड, वाराणसी अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के कर कमलों के द्वारा किया गया । इस शुभ अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया वाराणसी के अंचल प्रमुख श्री बैजनाथ सिंह, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली के क्षेत्र प्रमुख श्री राजीव कुमार सिंह, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के उप क्षेत्र प्रमुख श्री पंकज सिंह, उप क्षेत्र प्रमुख श्री अभिशेख, मुख्य प्रबंधक श्री राजेश कुमार नागवंशी, रामगढ शाखा के शाखा प्रमुख श्री मिन्हाज जलाल एवं शाखा के प्रतिष्ठित ग्राहक जनों ने उपस्थित होकर आयोजन को सुशोभित किया ।






