फार्मर रजिस्ट्री नहीं तो सुविधाएं नहीं

फार्मर रजिस्ट्री नहीं तो सुविधाएं नहीं

 

अधिकारी पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराएं सीडीओ

 

कलेक्ट्रेट सभागार पर फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

 

*चंदौली/दिनांक 13 अप्रैल, 2026*

 

मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में अभी भी ऐसे अनेक किसान हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसी स्थिति में भविष्य में उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम्य विकास, पंचायती राज एवं कृषि विभाग, सभी उप जिलाधिकारी के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए पात्र किसानों का रजिस्ट्री अवश्य कराएं। किसान बंधु फार्मर रजिस्ट्री सेल्फ ऐप, सहायक ऐप अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से स्वयं भी तैयार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, तथा कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी), बीटीएम एवं एटीएम के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री निःशुल्क तैयार कराई जा रही है।

 

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक भीमसेन, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

फरीदाबाद के सेक्टर 78 हैबिटेट सोसाइटी में 3 कारों का हुआ टायर चोरी।
आज दिनांक 25 दिसंबर को फरीदाबाद के 78 सेक्टर हैबिटेट सोसाइटी से हुई कार के टायरों की चोरी। खड़ी गाड़ी का टायर चोरी हुआ और प्रशासन जांच पर लगी है।

विद्यालय में जर्जर पीपल का पड़ टूटी चहारदिवारी से खतराजागरण संवादाता चहनिया चन्दौली।क्षेत्र स्थित कम्पेजिट विद्यालय लक्षमनगढ़ में विद्यालय की चहार दिवारी गुणवत्ता विहीन बनने के कारण जगह-जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हे गयी। साथ विद्यालय प्रागण से सअे विशालकाय जर्जर पीपल का पेड़ भारी दुर्घटना को दावत दे रहा है। इतनी बड़ी गम्भीर समस्या से विद्यालय सबंधित अध्किारी, ग्राम प्रधान जिले के अधिकारी मौन साधे हुए है।गौरतलब तो यह है कि प्रायः बच्चे विद्यालय के प्रागण में ख्ेलते नजर आते है और चहारदिवारी अूटी होने के कारण वह कब विद्यालय से बाहर हो जायेगे इसका किसी को अंदाजा नही रहता। इतना ही बलिक बच्चे खेलते-खेते उसी विशालकाय जर्जर पीपल के बृक्ष के नीचे आकर बैठ जाते है और वह पेड़ कब गिर जायेगा इसे कोई नही बता सकता। जबकि इस वर्ष पेड़ काफी पुराना होने के कारण भयंकर वारिष व तेज हवा के कारण वह 75अंश के कोण पर आकर टिका हुआ वह कब जमीदोज हो जायेगा यह भगवान भरोसे ही है। जबकि गौर करे तो विद्यालय प्रांगण में अगर बारिश हो जाय तो जलजमाव का होना तय है। वही ग्रामीणां सहित गाव के सम्भ्रान्तां का कहना है कि शिक्षा के विभाग के आलाधिकारी तत्काल मामले को गम्भीरता से लेते हुए जर्जर पीपल को कटवाते हुए टूटी हुई चहारदिवारी को अविलम्ब बनवाये जाने की मांग की है। ताकि समय रहते भारी घटना को रोका जा सके। इस संदर्भ में एबीएस सुरेन्द्र सहाय ने बताया मामला संज्ञान में नही जाचं कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।