01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि पर नए मतदाताओं के पंजीयन हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शुरु – चंदौली

01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि पर नए मतदाताओं के पंजीयन हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शुरु

मतदाता बनकर मजबूत लोकतंत्र बनाने में निभाएं अहम भूमिका जिलाधिकारी युवा मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील चंदौली/दिनांक 06 जनवरी, 2026

 

आज पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुआ। छात्रा अंतिमा उपाध्यक्ष द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत सुनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मतदाता रजिस्ट्रेशन हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। साथ ही उपस्थित वहां बीएलओ से फार्म संबंधित जानकारी ली।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा के जिन युवाओं की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो गया है, वे अपने नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म–6 तथा घोषणा पत्र भरकर बी.एल.ओ. को सौंप सकते हैं। इसके साथ ही जिन नागरिकों का नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे भी फार्म–6 के माध्यम से अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। यह अवधि नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पात्र मतदाता अपना फार्म–6 और घोषणा पत्र बी.एल.ओ. को दे सकते हैं या ऑनलाइन वोटर पोर्टल Voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं के गणना पत्रक प्राप्त होने के पश्चात आज दिनांक 06 जनवरी, 2026 को मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची जिला मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल से प्राप्त कर सकते है।

 

इसी क्रम में पात्र मतदाताओं का कोई भी नाम छूटने न पाए, इसके लिए बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर निरंतर सत्यापन और जानकारी संकलन का कार्य किया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी ने अपील किया कि सभी पात्र नागरिक विशेष रूप से वे जिनकी आयु 01.01.2026 को 18 वर्ष हो गई है,अपने नाम जुड़वाने हेतु समय पर फार्म–6 जमा कराएं। उन्होंने आगे बताया कि जो मतदाता किसी अन्य स्थान से जिले में स्थानांतरित हुए हैं, वे फॉर्म–8 सहित बी.एल.ओ. को प्रस्तुत करें, ताकि उनकी प्रविष्टि सही रूप से अद्यतन की जा सके।

 

जिलाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से समय पर आवश्यक प्रपत्र जमा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।

 

कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, सम्बन्धित लेखपाल, बीएलओ सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं विद्यालय के प्राचार्य/ शिक्षकगण उपस्थित रहे।

असलहे के साथ एक चोर गिरफ्तार
चहनिया चन्दौली।
बलुआ थाना क्षेत्र लक्षमनगढ़ पुलिया से चेकिग के दौरान एक कुख्यात चोर को गिरफतार कर जेल भेज दिया। चेकिंग के दौरान डकैती में संलिप्त कुख्यात गैंगेस्टर व हिस्ट्रीशीटर अभय उर्फ मजारिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज रिवाल्वर 38बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक आईफोन बरामद किया है। रविवार की सायम लगभग 4ः15बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिया से अभियुक्त को धर दबोचा। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभय पुत्र रमेश निवासी ग्राम फुलवरिया कैथा थाना बलुआ ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है और उसके खिलाफ अनेक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने स्वीकार किया कि वह थाना बलुआ का हिस्ट्रीशीटर मजारिया नंबर 67ए है और लूट, डकैती का कार्य करता है। साथ ही लोगों को धमकाने के लिए रिवाल्वर रखता है। पुलिस ने बरामद रिवाल्वर और कारतूस के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गयी।

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????