*नगर में लगा एकमात्र निःशुल्क सेवा शिविर, REBORN TRUST की सेवा ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

 

*नगर में लगा एकमात्र निःशुल्क सेवा शिविर, REBORN TRUST की सेवा ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

*मुगलसराय।* शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जब पूरा नगर माँ दुर्गा की भक्ति में लीन था और दुर्गा पंडालों में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी, ऐसे में मानव सेवा का एक अनुपम उदाहरण पेश किया सामाजिक संस्था *REBORN TRUST* ने।

संस्था द्वारा *मानस नगर कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय के पास, 18 एवं 19 अक्टूबर 2026 (महा-अष्टमी एवं महा-नवमी)* को दो दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार *इस पूरे नवरात्रि मेले में नगर के अंदर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस प्रकार का यह एकमात्र शिविर था*, जहाँ बिना किसी भेदभाव के सभी को निःशुल्क सेवाएं प्रदान की गईं। यही कारण है कि यह शिविर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शिविर प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक लगातार 8 घंटे चलता रहा।1. *निःशुल्क शुद्ध जल सेवा:* भीषण भीड़ और गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए हजारों लीटर शुद्ध मिनरल वाटर की व्यवस्था की गई थी। Volunteers ने हाथों में पानी लेकर प्यासे श्रद्धालुओं तक पहुँचाया।

2. *बच्चों के लिए विशेष टॉफी वितरण:* शिविर का सबसे भावुक और सुंदर दृश्य तब देखने को मिला जब छोटे-छोटे बच्चों को प्यार से टॉफी वितरित की गई। सैकड़ों बच्चों ने टॉफी पाकर जो मुस्कान दी, वह टीम के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार थी।
3. *निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं HELP-DESK:* मेले में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम के साथ दवाओं और फर्स्ट-एड की पूरी व्यवस्था थी। साथ ही बाहर से आए श्रद्धालुओं को पंडालों तक पहुँचने के लिए HELP-DESK से मार्गदर्शन भी दिया गया।

REBORN TRUST इस शिविर को सफल बनाने वाले हर एक व्यक्ति का हृदय से आभार व्यक्त करता है।

*विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद:* इस सेवा कार्य में सबसे बड़ा सहयोग *मानस नगर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री धीरज यादव एवं सचिव श्री दिनेश ओझा जी* एवं उनकी पूरी कमेटी का रहा, जिन्होंने न केवल स्थान उपलब्ध कराया बल्कि हर कदम पर टीम का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। उनके बिना यह शिविर संभव नहीं था।

*डॉक्टर टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद:* मानवता की सच्ची सेवा का परिचय देते हुए *डॉ. समीर बरनवाल, डॉ. सरफराज अहमद एवं डॉ. फिरोज अंसारी जी* ने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर दो दिनों तक निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और उपचार प्रदान किया। पूरी टीम उनकी आभारी है।

*सम्मानित जनों का आभार:* शिविर में पधारे नगर के *सभी सम्मानित अध्यापक गण, पत्रकार बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों* का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी ने अपना कीमती समय निकालकर शिविर में आकर जो आशीर्वाद और सराहना दी है, वह हमारी टीम के लिए नई ऊर्जा है।

इस शिविर की आत्मा हमारी युवा Volunteer टीम है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से लगातार 16 घंटे खड़े होकर सेवा की। मुख्य रूप से सेवा में सहयोग करने वाले Volunteers हैं – *श्री नीतेश जैस, श्री तनवीर अंसारी, श्री आशुतोष सिंह, श्री अफजल अंसारी, सुश्री अमनदीप कौर, सुश्री श्रद्धा कुमारी, श्री जसवंत सोनकर और श्री योगेन्द्र सिंह, अल्का कुमारी

*संस्थापक सतनाम सिंह ने कहा -*

> “मैं अक्सर सोचता था कि दुर्गा पूजा पर हम माँ की सेवा कैसे करें। तब समझ आया कि माँ के भक्तों की सेवा ही माँ की सच्ची सेवा है। इस पूरे मेले में यह नगर का एकमात्र ऐसा कैंप था जहाँ न पानी के पैसे लिए गए, न दवा के।
> जब मैंने देखा कि एक बुजुर्ग माता प्यास से परेशान हैं और एक छोटा बच्चा भीड़ में रो रहा है, तभी ठान लिया था कि अगली बार कोई भी श्रद्धालु परेशान नहीं होगा।
> यह शिविर मेरी नहीं, मेरे भाई नीतेश, तनवीर, आशुतोष, मेरी बहनें अमनदीप, श्रद्धा, अल्का और मेरी पूरी टीम की तपस्या है। हमारे डॉक्टर साथियों ने जो सेवा की है वह अतुलनीय है। मैं दुर्गा पूजा कमेटी के धीरज जी और दिनेश जी का विशेष रूप से आभारी हूँ।
> मुगलसराय ने हमें जो प्यार दिया है, हम उसे सूद समेत सेवा के रूप में लौटाएंगे। यह तो बस शुरुआत है। जय माता दी!”

अंत में संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

खेल मंसिक विकास की कुंजी-प्रभुनारायण27वीं जिलास्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भचहनियां चन्दौली।क्षेत्र स्थित बाल्मीकी इण्टर कालेज बलुआ के प्रांगण में 27वीं माध्यमिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयां की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरूवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने मॉ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण कर किया।खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा बाल्मीकि महर्षि की इस पावन धरती और मॉ गंगा के तट पर स्थित बालमीकि इण्टर कालेज के एतिहासिक धरती पर आज 27वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मन को प्रफुल्लित रहा है और एहसास करा रहा है कि मैं भी इसी विद्यालय अपनी शिक्षा ग्रहण कर आप लोगो के आर्शिवाद से मै इस क्षेत्र का सेवक बना। मैं विद्यालय के शिक्षक व जनपद से आये तमाम प्रधानाचार्य खेल प्रशिक्षुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहा हूॅ। श्री यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों में खेल की आवश्यकता होती है जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सबसे गंभीर व सोचनीय विषय तो यह है कि जनपद में कुल 34विद्यालय चल रहे है। जनपदस्तीय प्रतियोगिता में केवल 13विद्यालय ही प्रतिभाग किए है। इस पर विद्यालय सहित समस्त अभिभावकों को सोचना पड़ेगा तभी बच्चों का सर्वागीण विकास सम्भव हो पायेगा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे खेलो का आयोजन होना चाहिए और समस्त विद्यालयों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके। जनपद के 13विद्यालयों के बच्चों द्वारा जो प्रदर्शन किया गया है वह काबिले तारिफ है। श्री सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न के उपरान्त एक समस्त विद्यालयो की बैठक बुलाई जायेगी। जिसने प्रतियोगिता में प्रतिभाग नही किया है उसे कारण बताओं को नोटिस जारी की जायेगी। सरकार की मंशा है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वागीण विकास करना है ताकि वे हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए आत्म निर्भर बन सके।इसीक्रम में मार्च पास्ट में अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव प्रथम, बाल्मीकि इण्टर कालेज बलुआ द्वितीय, सीनियर वर्ग गोला फेक में बाल्मीकी इण्टर कालेज के हर्षित प्रथम, अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव के साहब यादव द्वितीय, जूनियर बालिका गोला प्रक्षेप में सोनी कुमारी प्रथम इण्टर कालेज कमालपुर, संजना कुमारी द्वितीय अशोक इण्टर कालेज बबुरी, 600मीटर दौड़ में सब जूनियर बालिका वर्ग में आंचल प्रथम कम्पोजिट विद्यालय रानेपुर, हाईजम्प सीनियर बालक वर्ग में आर्दश विश्वकर्मा प्रथम बाबा कीनाराम इण्टर कालेज रामगढ़, नागेश्वर पटेल द्वितीय अमर शहीद इ0का0 शहीदगाव, सब जूनियर बालिका वर्ग आयुषि यादव प्रथम बाल्मीकी इ0का0बलुआ, दीपांशी द्वितीय राष्ट्रीय इ0का0 सदलपूरा रहे। इस दौश्रान एमएलसी शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, धनन्जय सिंह, प्रामेद कुमार, राजेश यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, नन्दलाल गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, पुनील सिंह, दीलीप सिंह, सहित सैकड़े गणमान्य उपस्थित रहे। आगन्तुकां का आभार प्रधानाचार्य विरेन्द्र प्रताप तिवारी ने किया और संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया।