एक कदम सामाजिक कार्य की ओर – प्रमोद कुमार चौहान

एक कदम सामाजिक कार्य की ओर
आज दिनांक 7 मई 2024 को हमारे मानवाधिकार न्यूज़ की टीम द्वारा किया गया एक नेक कार्य किया गया,
एक पिता नशे में धुत अपनी 5 साल की पुत्री को लेकर बाजार में भटक रहे थे , भारी धूप में उसकी बच्ची बेचैन थी, नशे में दूध होने के कारण वह अपनी बेटी को पकड़ भी नहीं पा रहा था, हमारे संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता प्रमोद कुमार चौहान ने तत्काल रूप से बच्ची और पिता को उनके घर पहुंचने का कार्य किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित दुर्गा कॉलोनी बच्ची के निवास स्थान पर उनको सही सलामत पहुंचने का कार्य किया गया।
जय मानवाधिकार

उ.प्र.प्रा.शि.संघ ब्लाक  जलालपुर का हुआ निर्वाचन।
आज दिनांक 23/0772025 को बी आर सी जलालपुर के प्रांगण में शोभनाथ यादव अध्यक्ष  , अरूणेश चन्द मिश्र  मंत्री हुए निर्वाचित।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी सिनिध्द कुमार सिंह व सह संयोजक  सत्य प्रकाश मिश्र, तथा  पर्यवेक्षक साजेश सिंह  सह संयोजक
की मौजूदगी व देख रेख में ब्लॉक इकाई जलालपुर का चुनाव बी आर सी प्रांगण  में बुध्दवार को संपन्न हुआ‌
                  जिसमें शोभनाथ यादव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया व अरूणेश चन्द मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सोनकर कोषाध्यक्ष अजीत कुमार व संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार सिंह,  तथा सह संयोजक कमलेश कुमार सिंह व रवि प्रकाश सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर में अध्यापकों के हित में  कार्य करेगा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित  शोभनाथ यादव ने कहा कि  जिला संयोजक संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय जी के निर्देशानुसार अध्यापकों के खिलाफ हो रहे अनर्गल कार्यवाही का जोरदार विरोध किया जायेगा ।आज के कार्यक्रम में  रूद्रसेन सिंह, बृजेश सिंह,संजीव मिश्र, आशुतोष , शम्भू प्रसाद सिंह, राकेश पाठक,धर्मेंन्द्र सिंह, शम्भू यादव, गया दीन वर्मा, शारदा प्रसाद यादव,राम आसरे सिंह, अखिलेश सिंह, विधाता यादव,राम उजागिर यादव, अनिल शर्मा, पूजा राना, श्वेता सिंह, जूली सिंह,   अरविन्द पाल, नीलेश केसरवानी, पूजा राना,भानु गौतम, रीतू प्रिया नीलम केसरवानी शैलेन्द्र,शशीकला देवी,मीना कुमारी, निर्मला देवी ,नवीन सिंह ,अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। तथा  आज के कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षको ने भाग लिया और सभी ने संगठन को पूर्ण समर्थन दिया।

नासूर बनती जा रही चहनियां में जाम की समस्याचहनिया चन्दौलींशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी चहनियॉ बाजार में अतिक्रमण व सड़कां पर ठेला, खोमचा व टेम्पों चालकां की मनमानी तथा सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से प्रायः जाम व झाम की समस्या का दंश झेलना पड़ रहा है। पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी चहनियॉ वाया बलुआ मार्ग शिवमन्दिर के पास अबैध टेम्पों स्टैण्ड में लगी टेम्पुओ की लम्बी कतार तथा कस्बा से सैदपुर मार्ग पर टेम्पों व वाहनों को आड़े तिरछे खड़ा कर देने से जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कभी-कभी तो सवारियों के बैठाने को लेकर बाद-विवाद व लड़ाई झगड़ा की नौबत आ जाती है। बावजूद भी स्थानीय पुलिस पिकेट पर न रहकर चाय-पान की दुकानों पर आराम फरमाते दिखे जाते है। वही लोगों ने दबी जुबान बताया कि अबैध टेम्पों स्टैण्ड के कारण आयेदिन जाम लगता जो स्टैण्ड पुलिस प्रशसन के संरक्षण फलता-फूलता रहता है। वही लोगों ने शासन प्रशासन से यथाशीघ्र बाजार में अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है।

विवाहिता ने की खुदकुशी परिजन हुए बेहालचहनिया चंदौली बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी सरोज विश्वकर्मा 28वर्ष शुक्रवार की दिन में लगभग 11बजे फासी के फंदे पर झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली।रतनेश विश्वकर्मा की पत्नी सरोज देवी शुक्रवार को दोपहर में आत्म हत्या कर ली जेसे ही इसकी खबर परिजनो के लगी की उनके हाथ पाव फूल गये और तत्काल घटना की जानकरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस अग्रिम कार्यवही में जुट गयी। रतनेश की शादी सुर्खापुर जिला मिर्जापुर 8वर्ष पूर्व शादी हुआ था। सरोज के दो बच्चे थे। बड़ी लड़की का नाम रिद्धि लगभग 4वर्ष लड़के का नाम डिग्गू 2वर्ष है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वही स्वजन पत्नी के मायके पिता गिरधारी विश्वकर्मा को सूचित किया। पिता ने आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारीक कलह से उबकर सरोज ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।