प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने चौपाल महोत्सव में रचा इतिहास, चारों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया क्लीन स्वीप

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने चौपाल महोत्सव में रचा इतिहास, चारों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया क्लीन स्वीप

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। चंदौली जनपद के पीडीडीयू नगर स्थित चौपाल सागर प्रबंधन द्वारा आयोजित “चौपाल महोत्सव” में प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीत और नृत्य की सभी चारों प्रमुख श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूर्ण क्लीन स्वीप करते हुए विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित किया।

इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, ग्रुप सॉन्ग तथा सोलो सॉन्ग सभी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट कला, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार परिचय दिया।

ग्रुप डांस (प्रथम स्थान) में विद्यालय की छात्राएँ श्रृष्टि, साक्षी यादव, पारियाथी, रानी, पूजा तथा अंशु ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया।

सोलो डांस (प्रथम स्थान) में साक्षी यादव ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार ग्रुप सॉन्ग (प्रथम स्थान) में नीलम यादव, तान्या यादव, रिया शर्मा, अवंतिका सिंह, स्वेता पाल तथा सालिनी ने सामूहिक गायन की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रतियोगिता में बाजी मारी।

वहीं सोलो सॉन्ग (प्रथम स्थान) में नीलम यादव ने अपनी मधुर आवाज और प्रभावशाली गायन से सभी को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यालय के इन प्रतिभाशाली छात्रों को संगीत शिक्षक राजेश यादव एवं कौशल राय द्वारा विशेष मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उनके अथक परिश्रम, समर्पण और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि विद्यार्थियों ने मंच पर इतनी शानदार प्रस्तुति देकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार द्विवेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा,

“जब प्रतिभा को सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का साथ मिलता है, तब उत्कृष्टता अपने आप जन्म लेती है। आज हमारे विद्यार्थियों ने केवल प्रतियोगिता नहीं जीती है, बल्कि एक नया इतिहास रचकर पूरे प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल परिवार का मान बढ़ाया है।”

विद्यालय के निदेशक श्री दिवाकर यादव ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहेंगे।

वहीं विद्यालय के डीन श्री आर.पी. सिंह ने भी सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे भी शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।

चौपाल महोत्सव में प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों और शिक्षकों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।

एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (RSS) एकल विद्यालय के द्वारा आरोग्य शिविर का आयोजन आज दिनांक 7 सितंबर 2025 को स्थान : ग्राम सभा रमदतपुर के मिनी सचिवालय में आयोजित किया गया जिसमें- सर सुंदरलाल हॉस्पिटल के (BHU), डॉ सच्चिदानंद जी (राष्ट्रीय सहमंत्री), डा0 सुनील कुमार, डा0 रत्ना गुप्ता, डा0 गजेंद्र प्रताप सिंह, डा0 अंकित कुमार,डा0 अंजलि डॉ0 रोमन आदि सहयोगी उपस्थित थे,शिवर का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्री रामचंद्र गुप्ता रामदत्तपुर के द्वारा किया गया संच प्रमुख- शिवकुमारसंच अध्यक्ष- संतोष जीएकल विद्यालय आचार्य – आरती देवी, नीरज देवी, ज्योति राय, इंदु कुमारी,आयोजन कर्ता- प्रिंस पाठक (जिला संयोजक बजरंग दल चंदौली)ग्राम समिति से – दयाशंकर भारती, अंकित कुमार, देवनाथ पांडे, मृत्युंजय बालमुकुंद ओमप्रकाश आदि जन उपस्थित थे,कार्यक्रम का उद्देश्य – एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मेडिकल कैंप जोकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संचालित किया जाता है, मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा शिविरों के माध्यम से उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, जिसमें सामान्य रोगों के उपचार, जैसे कि बुखार, खांसी, डेंगू, मलेरिया, डायरिया, आदि से संबंधित एवं मातृ व शिशु देखभाल और स्वच्छता पर जोर दिया जा सके इसके साथ ही, यह फाउंडेशन निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करता है और ग्रामीण समुदायों को समग्र स्वास्थ्य और विकास के अवसर उपलब्ध कराता है।मेडिकल कैंप के विशिष्ट उद्देश्य:स्वास्थ्य शिक्षा:लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना।चिकित्सा सेवाएं:विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना, जिसमें मातृ एवं शिशु देखभाल शामिल है।सामान्य बीमारियों का उपचार:सामान्य रोगों के उपचार के लिए दवाइयाँ वितरित करना।पहुँच में सुधार:ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार करना, जहाँ पहले इन सेवाओं का अभाव होता था।निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य:निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और उपचारात्मक चिकित्सा दोनों पर ध्यान केंद्रित करना।

न्याय को लेकर दर-दर भटक रहे फरियादीमुलसराय चन्दौली। मुगलसराय तहसील क्षेत्र के कैथा उर्फ टड़िया निवासी रामभरोस यादव रास्ते को लेकर दर-दर भटक रहा है। जबकि गांव के ही दबंगों द्वारा जबरी चकरोड को कब्ज कर लिए उसके लिए पिड़ित जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीदार, थाना दिवस, तहसील दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसे अति महत्वपूर्ण जगहां पर फरियाद लगाई लेकिन अफसोस तो इस बात का है कि आज तक कोई भी अधिकारी मौके पर जाकर सच्चाई जानने का प्रयास नही किया। जबकि पिड़ित माननीय उचच न्यायालय में भी गुहार लगाया जहा से अविलम्ब रास्तो खली कराये जाने का आदेश पारित हुआ लेकिन जनपदस्तरीय अधिकारी माननीय न्याय उच्च न्यायालय के आदेश को धता कर चुप्पी साधे हुए है। जिससे आवागमन करने वाले हलकान हो रहे है। जहॉ एक तरफ सराकर फरियादियों की फरियाद के लिए तरह-तरह के हत्कण्ड़े अपना रही है लेकिन मातहत कानो में तेल डालकर अनजान बने हुए है। वही पिड़ित ने शुक्रवार को जिलाधिकरी महोदय के यह एक फिर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया अब देखना यह है कि आगे क्या होता है।