मुगलसराय के देव इवेंट प्लानर द्वारा आयोजित किया गया डांडिया डांस का प्रोग्राम

  1. पीडीडीयू नगर: शारदीय नवरात्रि के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नई बस्ती स्थित लक्ष्मी कमल लान में 18 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को नवरात्रि के चौथे दिन पूर्वांचल समाचार व देव इवेंट प्लानर की सहभागिता से बिगेस्ट डांडिया रास 2023 का आयोजन किया गया जहा काफी संख्या में परिवार के महिलाएं, पुरुषों, और बच्चों ने भाग लिया और इस सांस्कृतिक डांडिया कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ में नगर के माननीय विधायक श्री रमेश जायसवाल व बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज के मुंबई से आए हुए फिल्म डायरेक्टर आनंद रावत जी ने दीप प्रज्वलन एवं माँ दुर्गा के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। नगर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहते जहां पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाता है सभी महिलाएं बहने इसका खूब आनंद उठाते हुए मां दुर्गा को प्रसन्न करती हैं उन्होंने मुंबई से आए हुए फिल्म डायरेक्टर आनंद रावत जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इसी क्रम में रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंदेश्वर जायसवाल ने नगर विधायक श्री रमेश जायसवाल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस कार्यक्रम में आए हुए समस्त सहयोगी अतिथियों का सम्मान पूर्वांचल समाचार की ओर से अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। इस सफल सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया में सभी मस्ती में झूमते नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में इस नृत्य साधना से भक्त देवी को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक देवेश गुप्ता ने बताया कि गरबा या डांडिया नृत्य अलग- अलग तरीके से खेला जाता है इस डांडिया कार्यक्रम की शुरुआत 2021 में जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित राम लक्ष्मी पैलेस से किया गया था इस सांस्कृतिक डांडिया कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सबका आभार सह धन्यवाद किया।

“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है!”विकास गुप्ता, राहुल चौहान और सोनी राय — इन तीनों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करके मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।हम आपके इस पुण्य कार्य को नमन करते हैं।

नासूर बनती जा रही चहनियां में जाम की समस्याचहनिया चन्दौलींशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी चहनियॉ बाजार में अतिक्रमण व सड़कां पर ठेला, खोमचा व टेम्पों चालकां की मनमानी तथा सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से प्रायः जाम व झाम की समस्या का दंश झेलना पड़ रहा है। पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी चहनियॉ वाया बलुआ मार्ग शिवमन्दिर के पास अबैध टेम्पों स्टैण्ड में लगी टेम्पुओ की लम्बी कतार तथा कस्बा से सैदपुर मार्ग पर टेम्पों व वाहनों को आड़े तिरछे खड़ा कर देने से जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कभी-कभी तो सवारियों के बैठाने को लेकर बाद-विवाद व लड़ाई झगड़ा की नौबत आ जाती है। बावजूद भी स्थानीय पुलिस पिकेट पर न रहकर चाय-पान की दुकानों पर आराम फरमाते दिखे जाते है। वही लोगों ने दबी जुबान बताया कि अबैध टेम्पों स्टैण्ड के कारण आयेदिन जाम लगता जो स्टैण्ड पुलिस प्रशसन के संरक्षण फलता-फूलता रहता है। वही लोगों ने शासन प्रशासन से यथाशीघ्र बाजार में अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है।

धनतेरस पर झाडुओं की हुयी जमकर ब्रिकीआर्थिक मंदी का दिखा नजाराचहनियॉ चंदौली।धनतेरस के पावन पर्व पर स्थानीय कस्बा व बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी तथा आर्थिक मंदी के चलते लोगों ने झाड़ूओं की जमकर खरीददारी की तथा जिधर देखे उधर ही दुकानां पर लोग झाड़ूआें की खरीद फरोख्त करते देखे गयें।भगवान धनवन्तरी महाराज की लोगों ने पूजन अर्चन किया तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगो ने वर्तन वगैरह तथा लक्ष्मी गणेश की मिट्टियों की खरीददारी कर आस्था की पूर्ति की।इस प्रकार बाजारों तथा कस्बों में देर रात्री तक काफी चहल-पहल देखी गयी मिंदरां में लोगों ने पूजन अर्चन कर मत्था टेका तथा मंगलमय होने की कामना व्यक्त किया। इस प्रकार बलुआ, पपौरा, मोहरगंज, रमौली, मारूफपुर, टाण्डाकला, रामगढ़, कस्बों व बाजारों में धनतेरस पर कफी चहल पहल देखी गयी।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा प्रसंग सुनकर भक्त हुए निहाल चहनियां चन्दौली क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में श्री त्रिदण्डी स्वामी के शिष्य सुन्दरदास यति जी महराज ने अपने मुखार विन्दु से भगवान विष्णु के अवतारों, विशेष रूप से भगवान कृष्ण की लीलाओं और भक्ति योग का वर्णन किया। स्वामी जी ने बताया कि जब-जब धरा पर पाप का बोझ बढ़ जाता है तब-तब भगवान को किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियो का ाश कर आमजन को मुक्ति दिलाना है। जब कंस का पाप चरमोकर्ष पर पहुच गया तब नाथ नारायण ने श्रीकृष्ण रूप में जन्म लेकर कंस का अंत करके मथुरा का उद्धार किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कथा का प्रसंग सुनकर भक्त निहाल हो गये। इस दौरान जिउत बन्धन यदव, राजेश सिंह, प्रभाकर सिंह, निरज पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, दीपक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक, सारनाथ, प्रेमकुमार सिंह सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे – चाहनिया चंदौली

शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु बीएसए से मिला संगठन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ,चंदौली के मासिक बैठक के पश्चात संगठन का द्वारा शिक्षक समस्याओं से जुड़े मांग पत्र को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ।