वाराणसी के स्नेहल राजवंश का सीडीएस में हुआ चयन

रिपोर्ट हर्षिता मेहानी

वाराणसी के स्नेहल राजवंश का सीडीएस में हुआ चयन                                                                            वाराणसी के श्यामपुरी कॉलोनी मीरापुर बसहीं  निवासी स्नेहल राजवंश ने प्रथम प्रयास में  CDS EXAM 2024 में सफ़लता प्राप्त की है, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) से जारी CDS EXAM 2024 के परिणाम के अनुसार स्नेहल राजवंश ने भारतीय नौसेना  अकादमी की योग्यता सूची में पूरे देश में 7वां , भारतीय वायु सेना अकादमी की योग्यता सूची में 12वां और भारतीय सैन्य अकादमी की योग्यता सूची में 37वां स्थान  प्राप्त किया है , स्नेहल स्वयं की पसंद से भारतीय वायुसेना अकादमी में फ्लाइंग ऑफिसर का पद  प्राप्त करेंगे ,
स्नेहल ने दसवीं की परीक्षा सेंट जॉन्स स्कूल वाराणसी  और 12वीं की परीक्षा सनबीम स्कूल वरुणा से प्राप्त की है, स्नेहल ने ने  B. Tech की परीक्षा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी से और M.Tech की परीक्षा GATE क्वालिफाई करने के बाद भोपाल से प्राप्त की है,
स्नेहल ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता परिवार और शुभचिंतकों को दिया है  , स्नेहल ने कहा कि सही दिशा में, सही समय से व सही मार्गदर्शन में किए गए निरंतर प्रयास से लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होती है,  स्नेहल मूल रूप से मऊ जनपद के ग्राम – बरबोझी, पोस्ट – देवलास, तहसील – मोहम्मदाबाद के निवासी हैं,  स्नेहल के दादा स्वर्गीय एल.आर.यादव जी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में वरिष्ठ सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे दादी स्व. प्रभावती यादव जी स्नेहमयी गृहिणी थी,पिता राजेश कुमार यादव भारतीय रेल में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के  पद पर वाराणसी में कार्यरत हैं ,इनकी माता एडवोकेट नीलम यादव जी  योग प्रशिक्षिका  हैं, अनुज श्रेयश राजवंश रूस से Medical (M.B.B.S.)कोर्स कर रहें हैं , 
स्नेहल की इस सफलता पर गांव – कुढ़े खुर्द, दीनदयाल नगर, जिला-चंदौली निवासी स्नेहल की बुआ गिरिजा यादव पत्नी स्व. शिव कुमार चंद यादव ,भाई रोहित, भाभी ममता और बहन मनीषा, स्वाति के घर तथा क्षेत्र  में ख़ुशी की लहर है, सभी लोग स्नेहल और परिवार को बधाई दे रहे हैं,

???? बड़ा फैसला: जलस्तर बढ़ने के कारण राजघाट पुल बंद, प्रशासन सतर्क ????
मानवाधिकार न्यूज़ | बनारस-चंदौली | 05 अगस्त 2025

आज रात लगभग 9:00 बजे प्रशासन ने बनारस और चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट पुल को बंद कर दिया। गंगा नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण यह एहतियाती कदम उठाया गया।

सूत्रों के अनुसार, मिर्जापुर या इलाहाबाद (प्रयागराज) के आसपास किसी पीपा पुल के टूटने से उसका मलबा गंगा की तेज धारा के साथ राजघाट पुल की ओर बढ़ रहा था, जिससे टकराव और क्षति की आशंका बढ़ गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुल को अस्थायी रूप से बंद किया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा सोच-विचार के बाद करीब 1 घंटे के लिए पुल को दोबारा खोला गया, ताकि लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

इसके बाद, 10:30 बजे से लेकर रात लगभग 10:45 (पोने 11 बजे) तक पुल को फिर से पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया, क्योंकि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, सुरक्षित रहें और आवश्यक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें।