देव दीपावली पर देर रात तक चला गीत संगीत का कार्यक्रम चहनिया चन्दौली।

देव दीपावली पर देर रात तक चला गीत संगीत का कार्यक्रम
चहनिया चन्दौली।
बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर बुद्धवार को देव दीपावली गंगा महोत्सव 2025की शाम को गंगा महाआरती व गोष्ठी के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर देर रात तक चला। अन्य कलाकारों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। बलुआ घाट पर बुद्धवार को शाम 4बजे से शुरू, देर रात तक चले गीत संगीत के कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने मां गंगा के निर्मली करण पर दर्जनों गीत प्रस्तुत किये। इस दौरान अरविन्द पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, रोहित तिवारी, योगेन्द्र मिश्रा आदि ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य पूर्व केन्द्रियमंत्री चन्दौली सांसद डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय मॉ के गंगा के चरणों में प्रमाण कर दीपदान करते हुए सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां गंगा का निर्मलीकरण जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को सजग व सहज होना होगा। कार्तिक मास में देव धरा पर आ जाते है और देवताओं की दीपावली कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। आज के दिन मॉ गंगा की आरती विशेष महत्व होता है। वही बटुकां द्वारा मा गंगा की भव्य आरती किया गया। दुसरी तरफ गायक कलाकारों द्वारा भक्तिमय गीत सुनाकर पूरे गंगा तराई क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। लोकगीत कलाकार अरविन्द तिवारी व शशीलाल द्वारा लोकगीत प्रस्तुत कर पूरी रात समा बाधा रहा। वही मां गंगा तट पर हजारे दीप जुग्नू की तरह टिमाते हुए चार चॉद लगा दिया माने जैसे लग रहा हो कि वाकई देव धरा पर उतर देव दीपावली का नजारा देख रहे हो। वही कार्यक्रम के दौरान हजरो लोगो की भीड़ उमड़ी रही। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उप जिलाधिकारी कुन्दन राज, क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी पूरे दलबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप सेराजेंद्र पांडे, शैलेंद्र पांडेय कवि अनिल सिंह, सर्वेश कुशवाहा देवेंद्र सिंह सुजीत जायसवाल जितेंद्र पांडे पनवारी पांडे अरुण जायसवाल कार्यक्रम का संचालन अरविंद पांडे ने किया।

दीनदयाल नगर: संघ की नगर इकाई द्वारा वन विहार कार्यक्रम सम्पन्न

???? स्थान: श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली
दिनांक: [6.7.2025]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई दीनदयाल नगर द्वारा आज श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली के पावन प्रांगण में वन विहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा का आयोजन, सामूहिक बौद्धिक, देशभक्ति गीत और सामूहिक भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में प्रकृति से जुड़ाव, संगठनात्मक समरसता तथा सनातन परंपराओं की प्रेरणा को सजीव करना रहा।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि काशी विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख अनिल जी ने अपने उद्बोधन में कहा:

> “इस दिव्य प्रांगण में कभी त्रिदंडी बाबा और अवधूत बाबा को ज्ञान प्राप्त हुआ था। आज संघ का वन विहार कार्यक्रम यहां आयोजित होना अपने आप में एक सौभाग्य की बात है। यह स्थान आध्यात्मिक चेतना और संघ की विचारधारा को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”



???? कार्यक्रम का समापन सह नगर कार्यवाह रोहित जी द्वारा किया गया।
???? कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में:

नगर संघचालक संजय जी

नगर प्रचारक अंकित जी

प्रचार विभाग से घनश्याम जी, रोहित जी, सुमित जी, मलय जी, बलराम जी

वरिष्ठ कार्यकर्ता रामधार चौहान जी एवं संजय रस्तोगी जी
आदि की विशेष उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने न केवल राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भी संकल्प दोहराया।