भीषण गर्मी को देखते हुए खाना बैंक ट्रस्ट ने रिक्शा चालकों में चप्पल ,गमछा,ORS पानी का बोतल और फल का किया वितरण

भीषण गर्मी को देखते हुए खाना बैंक ट्रस्ट ने रिक्शा चालकों में चप्पल ,गमछा,ORS पानी का बोतल और फल का किया वितरण

भीषण गर्मी को देखते हुए खाना बैंक ट्रस्ट ने रिक्शा चालकों में चप्पल ,गमछा,ORS पानी का बोतल और फल का किया वितरण।
गर्मियों की तपती धूप में लगातार मेहनत कर रोज़गार कमाने वाले इन मेहनतकश रिक्शा चालकों की सुविधाओं और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई। कार्यक्रम का आयोजन रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया दीनदयाल नगर में किया गया, जहाँ 35 की संख्या में रिक्शा चालक लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल यादव जी ने कहा यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम समाज के उन वर्गों के प्रति संवेदनशील रहें, जो कठिन परिस्थितियों में भी ईमानदारी से अपना कार्य करते हैं। यह वितरण कार्यक्रम हमारे समाज में सहयोग और समर्पण की भावना को और भी मजबूत करेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट स्थिति फायर स्टेशन प्रभारी अमित राय एवं एसआई सुरेंद्र यादव ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था लगातार ऐसे कार्यक्रमों आयोजन करती रहती है जिसकी हम सराहना करते हैं।
रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष कयामुद्दीन अंसारी एवं प्रकाश मंडल ने संस्था द्वारा इस पहल की सराहना की और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने वितरण कार्य में सक्रिय योगदान दिया जिसमें संस्था के अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी, महासचिव प्रवीण अग्रहरि सदस्यों में अमित,सूरज,शुभम राकेश,आशुतोष,नितेश, अमित,अंकेश और अविरल उपस्थित रहे।

संस्था आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजन चहनिया चंदौलीपावर एंजेल के रूप में अंशिका मौर्य कक्षा 8 मधु शर्मा कक्षा 7 एवं पायल प्रजापति कक्षा 6 अपने इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए सबको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया ! प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की आज बालिकाओं को शिक्षा से समृद्ध करते हुए उन्हें जीवन कौशल तथा कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि समाज में वह मजबूती के साथ अपने कार्य को कर सके जिसमें कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर की छात्रा आराध्या यादव ने प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई! इसके पश्चात जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप फाइव बच्चों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा!आज उन्हें मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मानित किया गया !इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमारमिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम ,सुशीला देवी ,विजय राज रवि तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे!