पंचायत भवन हुआ जर्जर ग्रामीण हलकान
चहनियां चन्दौली

रिपोर्ट मनोज मिश्रा

पंचायत भवन हुआ जर्जर ग्रामीण हलकान
चहनियां चन्दौली
सथानीय विकास क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में प्रधान की निष्क्रियता व अधिकारियों के उदासीनता के कारण पंचायत भवन जर्जर हो चुका है। जिससे विकास कार्यो का संचालन नही हो पा रहा है। वही ग्रामीण ग्राम प्रधान के घर जाकर उनके आगे-पीछे चक्कर लगाने को विवश हो गये है। वही ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग जब आय, जाति या किसी अन्य कार्य के लिए पंचायत भवन पर जाते है। तो वहा कोई नही मिलता और ग्राम पंचायत सचिव का तो कही अता पता नही लगता है। जिससे लोग हलकान हो जाते है। वही ग्रामसभा में पंचायत भवन को लेकर लोगो में आक्रोस पनप रहा है कारण यह कि किसी भी कार्य के लिए पंचायत भवन जाकर लोग अपना कार्य आसानी से करा लेते लेकिन ग्राम प्रधान की निष्क्रियता के कारण अज्ञात लोगां द्वारा दरवाजा खिड़की इत्यादि सामान उखाड़ कर गायब कर दिये और सारा कार्य ग्राम प्रधान के निवास स्थान से संचालित किया जाता है। वही ग्रामीणां ने यहा तक कहा कि ग्राम प्रधान एक अड़ियल स्वभाव का व्यक्ति है और कहता है कि जो हम चाहेगे वही होगा आप लोगो के मन से कोई भी कार्य नही होगा। वही ग्राम पंचायत सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार उनके आगे बौने साबित हो रहे है। इस संबंध में विकास अधिकारी राजेश नायक का कहना है कि मामला संज्ञान में नही नही है। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

तमन्चे व नकदी संग चोर गिरफ्तारचहनिया चन्दौलीबलुआ पुलिस ने चंकिग के दौरान शनिवार को नाथूपुर तिराहा से अन्तर जनपदीय शातिर चोर रोहन निषाद पुत्र दिनेश निवासी पूरा गनेश, थाना बलुआ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक फायरशुदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 11,400रूपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों भोला निषाद, आकाश निषाद, महेश निषाद व ईश्वरचंद्र निषाद के साथ मिलकर बलुआ क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गांव के अजय केवट व लोरिक गुप्ता के घरों में चोरी की थी और चोरी का सामान राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया। इसके अलावा जुलाई माह में उसने थाना धीना क्षेत्र के बैरिक कला गांव में एक घर से गहने और 5000रूपये नकद चुराए थे। अगस्त माह में अपने साथी आकाश निषाद के साथ थाना अलीनगर क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिवमंदिर से चांदी के आभूषण व घंटे चोरी किए थे। उसने मसौनी गांव के काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया। रोहन ने बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान वह आत्मरक्षा हेतु तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने बरामद असलहे के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अन्य मामलों में जांच तेज कर दी है।