बिगत तीन माह से हाईटेंशन तार लटका, विभाग अनजान चाहनिया चंदौली

बिगत तीन माह से हाईटेंशन तार लटका, विभाग अनजान

चहनियॉ चन्दौली।

क्षेत्र के चहनिया और रमौली गांव के सिवान में 11000वोल्ट का हाई टेंशन तार कई महीनों से लटके खंभे के सहारे चल रहा है। मुन्नर यादव के खेत से गुजरने वाले इस तार को लेकर किसानों में हादसे का डर बना हुआ है। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग की यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। इस क्षेत्र में कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर से जुताई और पंपिंग सेट से सिंचाई होती है, जिससे हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। लटके खंभे के कारण खेत के कुछ हिस्से की जुताई-बुवाई भी नहीं हो पाती है। स्थानीय किसान बनारसी यादव, जितेंद्र मौर्य ने बताया कि इस लटके खंभे के गिरने से बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने कई बार चहनिया विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की, लेकिन कर्मचारी निरीक्षण के बाद इसे ठीक करने दोबारा नहीं आते। ठीक ऐसी ही स्थिति महुआरी खास गांव के पास मुख्य मार्ग पर भी है, जहां कई महीनों से लटके खंभे से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। किसानों ने बताया कि इस समय धान की कटाई हो गयी है अगर बिजली विभाग तत्परता दिखाये तो उसे कराया जा सकता है लेकिन जेई द्वारा किसानों की समस्या पर ध्यान नही दिया जा रहा है। वही इस संबंध में जेई सुभाष यादव का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नही अगर ऐसा है तो जांच करवाकर उसे सही करवाया जायेगा। किसानो का कहना है कि हम लोग कई बार इसकी शिकायत चहनिया विद्युत सबस्टेशन पर की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई वही किसानों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए उसे अविलम्ब सही करवाएं जाने की मांग की है।

जिला राइफल क्लब *वाराणसी* से अपना सफर शुरू करने वाले *विशाल विश्वकर्मा* ने *ISSF ‘B’ Judges Course (राइफल/पिस्टल)* सफलतापूर्वक पूर्ण कर बनारस के पहले ISSF ‘B’ (राइफल/पिस्टल) प्रमाणित जज* बनने का गौरव हासिल किया है।