चंदौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं के निर्देश पर विकास भवन सभागार में की गयी महत्वपूर्ण बैठक-

चंदौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं के निर्देश पर विकास भवन सभागार में की गयी महत्वपूर्ण बैठक-

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन मे विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण महा अभियान – 2025 के अन्तर्गत कराये गये वृक्षारोपण क्षेत्रों की जियो टैगिंग हेतु अवशेष क्षेत्रों का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराये जाने एवं जिलाधिकारी, चन्दौली महोदय द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में अन्तर्विभागीय वृक्षारोपणों की सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर करने हेतु सम्बन्धित विभागों/अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये । उन्होंने सख्त निर्देश देते हुवे कहा कि वृक्षारोपण क्षेत्रों में यदि कोई पौधे मर / सूख गये हो, उन्हें पुनः रोपण कराकर मानक के अनुसार सफलता सुनिश्चित किया जाये। जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के अन्तर्गत सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रस्तुत आख्या पर की समीक्षा कर ए०पी०ई०, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, वाराणसी को निर्देशित किया कि रौना ग्राम सभा में प्रस्तावित एस०टी०पी० निर्माण हेतु भूमि क्रय करने में आ रही कठिनाईयों के यथाशीघ्र निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी, पं० डी ०डी० यू ० नगर से सम्पर्क कर नियमानुसार कार्यवाही कराते हुये कार्यवाही से आगामी बैठक में समिति को अवगत कराना सुनिश्चित करें तथा डी०पी०ओ०, नमामि गंगे को निर्देशित किया गया कि जिला गंगा प्लान बनाने हेतु जनपद के key Issue के अनुसार सम्बन्धित विभागों से सम्पर्क कर पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार कर प्रभागीय कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।

बैठक के दौरान बी.शिवशंकर प्रभागीय वनाधिकारी, काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर, ए०आर०टी०ओ० डॉ सर्वेश गौतम एक्सियन चंद्रप्रभा हरेंद्र कुमार, डी पी ओ नमामि गंगे दर्शन निषाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजन चहनिया चंदौलीपावर एंजेल के रूप में अंशिका मौर्य कक्षा 8 मधु शर्मा कक्षा 7 एवं पायल प्रजापति कक्षा 6 अपने इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए सबको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया ! प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की आज बालिकाओं को शिक्षा से समृद्ध करते हुए उन्हें जीवन कौशल तथा कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि समाज में वह मजबूती के साथ अपने कार्य को कर सके जिसमें कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर की छात्रा आराध्या यादव ने प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई! इसके पश्चात जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप फाइव बच्चों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा!आज उन्हें मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मानित किया गया !इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमारमिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम ,सुशीला देवी ,विजय राज रवि तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे!

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????