समाजवादी पार्टी ने रीता चिरई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी चंदौली में संगठन को मिलेगा नया बल

समाजवादी पार्टी ने रीता चिरई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी चंदौली में संगठन को मिलेगा नया बल

चंदौली। समाजवादी पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विकाश खंड चहनियां के अंतर्गत ग्राम सभा कैलीं की निवासिनी दलित महिला श्रीमती रीता चिरई को पुनः समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, जनपद चंदौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से की गई है।

इस संबंध में प्राप्त आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह निर्णय पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के उद्देश्य से लिया गया है। पार्टी नेतृत्व को पूर्ण विश्वास है कि रीता चिरई एक कर्मठ वफादार व संघर्षशील गरीब महिला हैं जो अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगी।

रीता चिरई लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही हैं और सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण तथा दलित-पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर सक्रिय रही हैं। उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनने से चंदौली जनपद में बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नियुक्ति के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

समाजवादी पार्टी ने आशा व्यक्त की है कि रीता चिरई पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेंगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में संगठन को मजबूत आधार प्रदान करेंगी।

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????