गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण प्रवचन के पूर्व हुआ भूमिपूजन मुगलसराय चन्दौली 

गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण प्रवचन के पूर्व हुआ भूमिपूजन
मुगलसराय चन्दौली
गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण प्रवचन का शुभारंभ 26दिसंबर से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के सुभाष नगर स्थित कोट माता मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 30दिसंबर को संपन्न होगा। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को भूमि पूजन का आयोजन भी किया गया। विधि-विधान के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम गायत्री महाजप के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी उदय नारायण उपाध्याय ने बताया कि आने वाले 26तारीख से गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा होगी। पहले ही दिन गायत्री शक्तिपीठ पराहुपुर से कलश यात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण के बाद सुभाष नगर स्थित कोट माता मंदिर के प्रांगण में यज्ञ स्थल पर समाप्त होगी। 30दिसंबर को महायज्ञ का आयोजन होगा जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

6 साल पहले घर से काम के लिए निकले फिर लौटकर नहीं आए पप्पू जी।
एक प्रयास घर वापसी का अभियान के पास समस्तीपुर से सुमित कुमार सिंह जी द्वारा एक केस आया था एक बुजुर्ग प्रभुजी का जो खुद को मुगल सराय काली महाल चंदौली का बता रहे थे।।केस में जब कार्य करना शुरू किया तो सबसे पहले एक प्रयास घर वापसी का अभियान संस्था के सदस्य दामिनी पांडे जी ने केस को आगे बढ़ाना शुरू किया और वहां की ही रहने वाली बहन नेहा दुबे जी को केस की जानकारी साझा की गई जिन्होंने वहां स्थानीय लोगों तक केस पहुंचाया।इसी दौरान ज्योति खरे जी ने भी वहां कुछ स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मदद से परिवार को तलाश करने का प्रयास शुरू किया।।
एक प्रयास घर वापसी का अभियान के संस्थापक रजनीश जैन जी के पास
रात्रि में आकाश जी का फोन आया जो उस जगह से काफी हद तक वाकिफ थे और उन्होंने केस की जानकारी वहां के स्थानीय पत्रकार राहुल जी और वहां के सभापति नितिन गुप्ता जी को साझा की।।केस को वहां के सभी ग्रुप में साझा किया गया सभापति नितिन गुप्ता जी द्वारा और सुबह होते होते पप्पू जी के परिवार की जानकारी मिल गई।।
पप्पू जी के भाई दिनेश जी से बात करने पर पता चला कि 6 से 7 साल पहले काम के लिए निकले थे पप्पू जी लेकिन लौटकर नहीं आए ना ही फोन किया।उम्मीद छोड़ चुके परिवार के लिए उम्मीद बनकर आए समस्तीपुर से सुमित कुमार सिंह जी , आकाश जी दिघवारा सारण बिहार , रजनीश जैन जी राजस्थान ,सभापति नितिन गुप्ता जी , करुणदृष्टि केयर फाउंडेशन की संस्थापिका करुणा मिश्रा,ज्योति खरे जी ,  नेहा दुबे जी , दामिनी पांडे जी , रिंकू मिश्रा जी, आकाश कुमार जी सोशल वर्कर सहित सभी सहयोगकर्ताओं को बहुत बहुत साधुवाद धन्यवाद।।

हमारे आराध्य और स्वाभिमान के प्रतीक श्री राम
जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम
वर्षगांठ विक्रम संवत 2081, पौष शुक्ल द्वादशी (11
जनवरी, 2025) को महाराष्ट्र के विजय विहार सोसाइटी मे सबने
मिलकर धूमधाम से मनाने जा रहे है।
कार्यक्रम की रूप रेखा इस प्रकार है