काशी के मंदिरों से हटाई जा रही साईं बाबा की मूर्ति, सनातन रक्षक दल ने हटाई 14 मूर्तियां, 100 मंदिरों की लिस्ट तैयार

वाराणसी।  काशी के मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियों को हटाने का अभियान चल रहा है। सनातन रक्षक दल और केंद्रीय ब्राह्मण महासभा ने अभियान चलाकर तीन दिनों में 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियों को ससम्मान हटवाया है. इस अभियान की अगुवाई सनातन रक्षक दल और केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. अजय शर्मा कर रहे हैं। उनका कहना है कि काशी के मंदिरों में केवल सनातन देवी-देवताओं की मूर्तियां होनी चाहिए, और साईं बाबा को पूजा जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।


कुछ दिनों पहले लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में साईं बाबा की विशाल प्रतिमा को रातोंरात हटा दिया गया। इस दौरान न तो मंदिर के प्रबंधन ने और न ही अन्य भक्तों ने इसका विरोध किया। हालांकि, इसके अगले दिन इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। पं. अजय शर्मा ने इस मुद्दे पर कहा, “धर्म एवं ज्ञान की नगरी काशीपुरी में जब 33 करोड़ देवी-देवता विद्यमान हैं, तो साईं बाबा की पूजा करने की आवश्यकता क्या है?” उन्होंने यह भी कहा कि जो हिंदू अपनी परंपराओं को भूलकर पौराणिक देवस्थानों पर साईं बाबा को पूजित कर रहे हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

✍आज दिनांक २१/१२/२४ दिन शनिवार को पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाज सेवा सोसायटी वाराणसी महानगर के द्वारा रेलवे पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे परिसर के आसपास के गरीब अशाह व्यक्तियों को गर्म कपड़ों का वितरण। रेलवे पुलिस  के क्षेत्राधिकार कुंवर प्रभात सिंह एवं इंस्पेक्टर हेमंत सिंह के उपस्थिति में सोसायटी के महानगर के पदाधिकारीगण एवं महानगर से संबंधित सर्किल एवं शाखा पदाधिकारी एवं सदस्यों एवं अन्य सभी ने मिलकर गर्म कपड़ों के वितरण का काम किया।

वितरण कार्यक्रम में सोसाइटी के महानगर अध्यक्ष इंद्र कुमार मौर्य, महानगर उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता,महानगर सचिव संजू श्रीवास्तव, उप सचिव राहुल केसरी, संतोष मिश्रा,
शाखा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नौशाद कुरेशी, अभय पटेल, सलीम जावेद चंद्र पिंटू सुनील कुमार मोहम्मद अख्तर मोहम्मद अख्तर ,रमजान,
एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित है।

धनतेरस पर झाडुओं की हुयी जमकर ब्रिकीआर्थिक मंदी का दिखा नजाराचहनियॉ चंदौली।धनतेरस के पावन पर्व पर स्थानीय कस्बा व बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी तथा आर्थिक मंदी के चलते लोगों ने झाड़ूओं की जमकर खरीददारी की तथा जिधर देखे उधर ही दुकानां पर लोग झाड़ूआें की खरीद फरोख्त करते देखे गयें।भगवान धनवन्तरी महाराज की लोगों ने पूजन अर्चन किया तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगो ने वर्तन वगैरह तथा लक्ष्मी गणेश की मिट्टियों की खरीददारी कर आस्था की पूर्ति की।इस प्रकार बाजारों तथा कस्बों में देर रात्री तक काफी चहल-पहल देखी गयी मिंदरां में लोगों ने पूजन अर्चन कर मत्था टेका तथा मंगलमय होने की कामना व्यक्त किया। इस प्रकार बलुआ, पपौरा, मोहरगंज, रमौली, मारूफपुर, टाण्डाकला, रामगढ़, कस्बों व बाजारों में धनतेरस पर कफी चहल पहल देखी गयी।