शोक सभा का हुआ आयोजन चहनिया चन्दौली
।
बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के मीडिया प्रभारी व समाजसेवी कांग्रेस पार्टी के नेता बलुआ निवासी कुलदीप वर्मा के बड़े पिता स्वर्गीय दीनानाथ सेठ उम्र 77वर्ष की लम्बी बीमारी के बाद विगत रविवार को निधन हो गया। सूचना पर पत्रकारों द्वारा चहनिया कस्बा के हिंगुतरगढ़ धानापुर रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा के दौरान जितेन्द्र मिश्र ने कहा स्व0 दीना नाथ जी बेहद ही सादगी पूर्ण जीवन यापन करने वाले कांग्रेसी विचार धारा के व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। इन्होने ने क्षेत्र में गरीबी, मजदूरो, असहायो की मदद के लिए हमेशा ही आवाज बुलन्द किया करते थे और उनके जाने के बाद उस जगह को भर पाना सम्भव नही दिख रहा है। समाज की बहुत बड़ी अपूर्णनीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ती प्रदान करे। इस दौरान लल्लू सिंह राही, श्रीप्रकाश यादव, मनोज मिश्रा, अब्बास अली, अंजनी नन्दन पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, विवेक कुमार चौरसिया, आनन्द कुमार निखिल ओझा, पन्ना मौर्या सहित दर्जनों पत्रकार बन्धु व समाजसेवी उपस्थित रहे।
शोक सभा का हुआ आयोजन चहनिया चन्दौली

भारतीय मानवाधिकार एसेसिएशन की बैठक सम्पन्न
चहनियां चन्दौली
September 8, 2024
No Comments

आज दिनांक 17 दिसंबर को मानवाधिकार न्यूज टीम द्वारा पेड़ लगाने का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया।
December 17, 2023
No Comments

फेस्टिवा इवेंट्स एवं यूथ क्लब बनारस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन
July 20, 2026
No Comments

भागवत ज्ञान यज्ञ का कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति उपेंद्रनाथ भारद्वाज- चहनियां चंदौली
February 17, 2026
No Comments

