अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत
चहनिया चन्दौली
बलुआ थाना क्षेत्र के बिसुनपुरवा गांव के पास गुरुवार को हाइवे पर तेज स्पीड में जा रही चार पहिया पीकप के धक्के से 56वर्षीय पुनवासी गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची बलुआ पुलिस ने चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया कल्याणपुर गांव के रहने वाले पुनवासी गुप्ता चहनियां स्थित एक कबाड़ी के दुकान काम करके जीवीकोपार्जन करते थे। गुरुवार को सकलडीहा से वापस अपने घर टीबीएस गाड़ी से जा रहे थे। बिसुनपुरवा गांव में चहनियां वाया चन्दौली हाइवे पर तेज स्पीड से जा रहे पीकप वाहन के धक्के से बाइक गिर गये। जिससे तत्काल मौत हो गयी। चार पहिया वाहन वाला मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बलुआ पुलिस को दिया।पुलिस ने पुनवासी को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुनवासी के मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया। गरीबी की मार झेल रहे पुनवासी के पुत्र पवन मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है । जैसे ही मौत की ख़बर परिजनों पत्नी गीता देवी, पुत्र पवन, पुत्रियां सुमन, सुषमा, पिंकी, रचना को लगी कि वे रो-रोकर बेहाल हो गये।
अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत चहनिया चन्दौली

शराब ठेके के विरोध में नगरवासियों का प्रदर्शन, CO ने दिया आश्वासन
March 29, 2025
No Comments

मानवाधिकार न्यूज़ -: चंदौली। “छात्रा को उठक-बैठक कराने का मामला, मानवाधिकार आयोग में पेश होंगे डीएम साहब
November 20, 2023
No Comments

आइए, इस गर्मी बच्चों की प्रतिभा को दें नई उड़ान…कर्मचारी क्लब, बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी
May 24, 2026
No Comments

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत चहनिया चन्दौली।
January 13, 2026
No Comments

