अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस चौकी पर ग्रामीणों ने किया हंगामा – चंदौली

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस चौकी पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

चन्दौली
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में युवक की सिर कुचलकर की गई हत्या से ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। घटना से नाराज लोगों ने सोमवार को जलीलपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक की पहचान मुगलसराय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी रोहित साहनी के रूप में हुई है। सोमवार को बड़ी संख्या में रोहित के परिजन व ग्रामीण जलीलपुर चौकी पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे वे न्याय को लेकर चिंतित व निराश हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों में भी हलचल बढ़ गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा इसमें शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी बात कही, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। घंटों समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और उन्होंने पुलिस को कुछ समय देने पर सहमति जताई। हालांकि, परिजनों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर निकली कलश शोभायात्राचंदौली ताराजीवनपुर के सहरोई गांव में रविवार को श्री हनुमान जयंती की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर से सहरोई दानके पूरा, टड़िया, सैदपुरवा होते हुए मां गंगा तट पर कैली घाट तक गई। वहां से जल भरान पूजन अर्चन कर श्री हनुमान मंदिर स्थान पर आकर शोभा यात्रा संपन्न हुआ कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता निभाई। इस शोभा यात्रा में बैण्ड बाजो की धुन व जय श्री राम के जयकारों के साथ चल रहे थे। कार्यक्रम आयोजक राहुल मिश्रा ने बताया कि श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सप्त दिवसी श्री राम कथा का आयोजन 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर शाम 6:00 से हरि इच्छा तक चलता रहेगा 19 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है वहीं नवयुवक मंगल दल ग्राम सभा सहरोई के सहयोग के साथ नामवर मिश्रा, रामनिवास मिश्रा उमेश, ओम प्रकाश, हर्गेन भूतपूर्व प्रधान ,सिंटू प्रधान,अमित,महानंद, कृष्ण लाल, रोहित, शिशु,रमेश, दिनेश व श्रद्धालू उपस्थित रहे।

जाम में घंटो फसी रही जनता – महाराष्ट्र
खराड़ी से वागोली के बीच रोड पर लगा भयंकर जाम, गणपति विसर्जन में लगा था जाम ,देर से आई प्रशासन भी नही हटा पाई जाम।
जनता बेहाल और विसर्जन की भीड़ सम्हले नही सम्हल रही थी।