आज दिनांक 26/01/2026 को कंपोजिट विद्यालय रुपेठा में 77 वॉ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम

आज दिनांक 26/01/2026 को कंपोजिट विद्यालय रुपेठा में 77 वॉ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम

की अध्यक्षता श्री सुनील कुमार प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया तथा संचालन अशोक कुमार भारती ने किया मुख्य अतिथि S.M.C. अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार एवं विद्यालय के अध्यापक गण पूजा आर्या, संजय कुमार जैन, निजामुद्दीन, फूलचंद यादव, नर्मदा देवी, मंजू देवी, तुलासा देवी, आदि लोग उपस्थित रहें. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया गया तथा बच्चों को वीर शहीदों के बारे में जानकारी दी गयी और बच्चों को मिठाईया भी बाटी गई.

???? मानवाधिकार न्यूज़ विशेष रिपोर्ट
???? पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, उत्तर प्रदेश
????️ दिनांक: 27 जून 2025

कांशी राम आवास ओडवार में युवक पर जानलेवा हमला — तीन आरोपी गिरफ्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कांशी राम आवास ओडवार में रहने वाले भगत कुमार, पुत्र राजेंद्र प्रसाद, पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

घटना उस समय की है जब भगत कुमार अपने कार्य से लौट रहे थे। प्रमोद कुमार (पुत्र मेवा लाल), शिवम सैनी (पुत्र स्व. शंभू माली), और बाबू सोनकर (पुत्र विनोद सोनकर) — इन तीनों ने शराब के नशे में पहले बहस की और फिर मिलकर भगत कुमार की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही उनके पास रखे पैसे भी छीन लिए।

घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

भगत कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मानवाधिकार न्यूज़ प्रशासन से अपेक्षा करता है कि इस गंभीर मामले में कानूनी कार्रवाई शीघ्रता से पूरी की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।