मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला गंगा समिति, पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला गंगा समिति, पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

चंदौली/दिनांक 19 फरवरी, 2026

जिला गंगा समिति, पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति के संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा शासन से प्राप्त वृक्षारोपण लक्ष्य एवं तैयारियों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सिंगल यूज प्लास्टिक के नियंत्रण एवं ठोस अपशिष्ट के पृथक्करण व अंतिम निस्तारण को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। प्लास्टिक कचरे के पुनः उपयोग (रीयूज) के अभिनव प्रयास के तहत नदी, तालाब एवं धार्मिक स्थलों पर जल में तैरते कचरे को रोकने हेतु फ्लोटिंग ट्रैश बैरियर लगाने के प्रथम प्रयास पर चर्चा की गई। इस संबंध में जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं संबंधित नगर निकायों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले में एजेंडा बिंदु के अन्तर्गत शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करे ,और नमामि गंगे विभाग में दर्शन निषाद द्वारा स्वच्छता अभियान, डाल्फिन संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र से जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद को मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित किया।

भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली 2026 के परेड समारोह में दर्शन निषाद विशिष्ट अतिथि बुलाए गए थे, दर्शन निषाद गंगा स्वच्छता अभियान में सर्वश्रेष्ठ गंगा प्रहरी के लिए विख्यात हैं, पर्यावरण संरक्षण, डाल्फिन संरक्षण के लिए जल शक्ति मंत्रालय और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भी सम्मानित हैं, मन की बात 100वें एपिसोड में सराहना पीएम ने किया मुख्य विकास अधिकारी राल्लवल्लि जगत साई रेड्डी ने कहा कि ऐसे जल योद्धा को सम्मानित करना स्वंम को गौरवान्वित करने योग्य है, दर्शन निषाद मेहनत से काम करते हैं, हमारी शुभकामनायें उनके साथ है, दर्शन निषाद नें बताया बाढ़ और बाढ़ चौकी राहत केंद पर सेवा करते हुए 20 से ज्यादा लोगों का अपने बोट से जान तक बचाई हैं क्योंकि निषाद समुदाय अक्सर लोगों को जीवन देते आ रहे हैं।

बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

विद्यालय में जर्जर पीपल का पड़ टूटी चहारदिवारी से खतराजागरण संवादाता चहनिया चन्दौली।क्षेत्र स्थित कम्पेजिट विद्यालय लक्षमनगढ़ में विद्यालय की चहार दिवारी गुणवत्ता विहीन बनने के कारण जगह-जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हे गयी। साथ विद्यालय प्रागण से सअे विशालकाय जर्जर पीपल का पेड़ भारी दुर्घटना को दावत दे रहा है। इतनी बड़ी गम्भीर समस्या से विद्यालय सबंधित अध्किारी, ग्राम प्रधान जिले के अधिकारी मौन साधे हुए है।गौरतलब तो यह है कि प्रायः बच्चे विद्यालय के प्रागण में ख्ेलते नजर आते है और चहारदिवारी अूटी होने के कारण वह कब विद्यालय से बाहर हो जायेगे इसका किसी को अंदाजा नही रहता। इतना ही बलिक बच्चे खेलते-खेते उसी विशालकाय जर्जर पीपल के बृक्ष के नीचे आकर बैठ जाते है और वह पेड़ कब गिर जायेगा इसे कोई नही बता सकता। जबकि इस वर्ष पेड़ काफी पुराना होने के कारण भयंकर वारिष व तेज हवा के कारण वह 75अंश के कोण पर आकर टिका हुआ वह कब जमीदोज हो जायेगा यह भगवान भरोसे ही है। जबकि गौर करे तो विद्यालय प्रांगण में अगर बारिश हो जाय तो जलजमाव का होना तय है। वही ग्रामीणां सहित गाव के सम्भ्रान्तां का कहना है कि शिक्षा के विभाग के आलाधिकारी तत्काल मामले को गम्भीरता से लेते हुए जर्जर पीपल को कटवाते हुए टूटी हुई चहारदिवारी को अविलम्ब बनवाये जाने की मांग की है। ताकि समय रहते भारी घटना को रोका जा सके। इस संदर्भ में एबीएस सुरेन्द्र सहाय ने बताया मामला संज्ञान में नही जाचं कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।

“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है!”विकास गुप्ता, राहुल चौहान और सोनी राय — इन तीनों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करके मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।हम आपके इस पुण्य कार्य को नमन करते हैं।