नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एच०पी०वी० वैक्सीन का किया गया शुभारंभ ।  

चंदौली दिनांक 23 मार्च 2026 (सूचना विभाग )

 

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एच०पी०वी० वैक्सीन का किया गया शुभारंभ ।

भारत सरकार द्वारा पूरे भारत वर्ष में सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत एच०पी०वी० वैक्सीन का शुभारम्भ किया गया है। जिसके अन्तर्गत जनपद के चिन्हित स्वास्थ्य केन्द्रों पर यह वैक्सीन 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच के उम्र की बच्चियों (वे बच्चियाँ जिन्होने 14 वर्ष की उम्र पूर्ण कर लिया हो अथवा 15 वर्ष की उम्र पूर्ण न हुआ हो।) को सिंगल डोज (Gardasil 4) लगाया जाना है। इस टीकाकरण का शुभारम्भ आज दिनांक 23 मार्च, 2026 को डा० वाई० के० राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्दौली पर फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनके साथ-साथ डा० ए०के० दूबे, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, चन्दौली, डा० हीरा लाल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्रा०स्वा० केन्द्र चन्दौली, श्री आसिफ कलाम, वी.सी.सी.एम., चन्दौली, श्री प्रवीण कुमार, बी०पी०एम०, चन्दौली, ए.एन.एम. / आशा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। शुभारम्भ के उपरान्त डा० वाई० के० राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि एच०पी०वी० वैक्सीन (Gardasil 4) का सिंगल डोज जनपद के समस्त 14 वर्ष से अधिक परन्तु 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बच्चियों को लगाया जाना है। यह वैक्सीन जनपद के अन्य ब्लाक स्तरीय सामु०/ प्रा० स्वा० केन्द्रों, राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय, मेडिकल कालेज, चन्दौली एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया में भी जल्द ही प्रारम्भ करा दिया जायेगा। जहाँ यह वैक्सीन निःशुल्क लगाया जायेगा। इसके उपरान्त डा० ए०के० दूबे, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, चन्दौली द्वारा बताया गया कि एच०पी०वी० वैक्सीन एक अत्यन्त महत्वपूर्ण वैक्सीन है, जिसके सिंगल डोज टीकाकरण से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव होता है। कई देशों में यह वैक्सीन पहले से ही लक्षित आयुवर्ग को लगाया जा रहा है। यह वैक्सीन पूर्ण रुप से सुरक्षित है और इसका कोई भी गम्भीर साइडइफेक्ट नहीं है। उक्त टीकाकरण हेतु लक्षित आयुवर्ग के लाभार्थी U-WIN (https://uwin.mohfw.gov.in/home) डिजीटल प्लेटफार्म पर रजिस्टर करते हुए अपना स्लाट अपने निकटतम् वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य केन्द्र हेतु बुक करा सकते हैं। वैक्सीन लगाने के उपरान्त हल्का बुखार आ सकता है, जो शरीर में वैक्सीन की ग्राहता को दर्शाता है। जनपद के समस्त अभिभावकों से अपील है कि वे अपने 14 वर्ष से अधिक परन्तु 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बच्चियों को नजदीकी ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्र पर उपरोक्त टीका लगवाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से मुक्त रखें।

लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की केंद्रीय टीम ने शैक्षिक गतिविधियों का किया अवलोकनचहनिया चंदौलीशिक्षक संदर्शिका ,पाठ्यपुस्तक,कार्य पुस्तिका एवं सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग से बच्चों के सीखने के स्तर एवं क्षमता को बढ़ाया जा रहा है तथा विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है !गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आकर्षक गतिविधियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे विद्यालय में नामांकन करा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज विद्यालय में बेहतर नामांकन और उपस्थिति दर्ज की जा रही है !शिक्षकों ने बताया कि विशेष रेमेडियल अभियान के तहत पिछड़ रहे बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नियमित प्रयास किया जा रहा है तथा कक्षा – कक्ष में बच्चों के सीखने की गति बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचार को अपनाया जा रहा है!केंद्रीय टीम में अंकित अरोरा ,निहारिका गुप्ता ,श्रीमोइ भट्टाचार्य ने विद्यालय मैं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर होने की सराहना की तथा आगामी भविष्य में टीम द्वारा विद्यालय को शैक्षणिक सामग्री से परिपूर्ण करने का भरोसा दिया !इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंदकुमार शर्मा ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल ,राम भजन राम, सुशीला देवी तथा लर्निंग एंड लैंग्वेज फाउंडेशन ब्लॉक चहनिया के शाहनवाज एवं जितेंद्र उपस्थित रहे!

विशाल भंडारे के साथ सात द्विवसीय रामकथा का हुआ समापनमुगलसराय चन्दौली।अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित सहरोई गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती के पावन शुभ अवसर पर नवयुवक मंगल दल सहरोई के तत्वाधान में सात दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया है। कथा अंतिम दिन पंडित शक्ति तिवारी ने कथा में बताया कि नारायण की कृपा कब किसपर बरस जायेगी उसको कोई नहीं जान पाता जिस प्रकार प्रभु श्रीराम की कृपा हनुमान जी पर हुई, सुग्रीव जी व विभिषण जी पर हुई। निच्छल भाव से युक्त जीवन यापन करने वालो पर कब प्रभु की कृपा हो जायेगी उसको तो वही जान सकते है। चंचल चित जीव सुग्रीव जिस पर रघुनाथ जी की कृपा हुई और विभिषण जी के पूरा राजपाठ ही दे दिया और अपने परम शिष्य हनुमान जी पर अपनी कृपा बरसा कर उन्हे अमरता का वरदान दिया और अष्ट सिद्धियां प्रदान कर दी। शक्ति तिवारी ने बतलाया की जीवन में यदि जीना सीखना है तो रामचरितमानस का चरण, शरण ,ग्रहण करना चाहिए रामचरितमानस हमको जीना सिखाती है भाई भाई के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, माता-पिता के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, पिता और पुत्र के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन से सीखा जा सकता हैऔर उन्होंने बतलाया की मनुष्य का शरीर साधन का धाम है मोक्ष का दरवाजा है और इस सांसारिक भव कुप से बाहर निकालने के लिए केवल और केवल एक नाम ओम, राम, शिव इन्हीं तीन नाम में से एक का जाप करें इसी में हम सब का कल्याण है और उन्होंने बतलाया की भगवान ज्ञान से मिले या ना मिले वैराग्य से मिले या ना मिले लेकिन प्रभु प्रेम से जरूर मिल जाते है।वही कथा के अतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन प्रसाद वितरण किया जिसमें हजारो नर-नारी बूढ़े-जवान बच्चे शामील रहे। इस दौरान राहुल मिश्रा समाजसेवी, अमित मिश्रा, रोहित, पवन, शिशु, विराट, उमेश, महानंद, दिनेश, शुभम, गोलू, तबला वादक अनिल तिवारी निक्कीरशिक, प्रद्युम्न, सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।