समाज की बात, समाज के साथ — रीबॉर्न ट्रस्ट का सतत प्रयास

रीबॉर्न ट्रस्ट (Regd. – IV63/2025) द्वारा आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत विशेष आयुष्मान कार्ड अभियान एवं निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर जिसमें दवाइयां भी निःशुल्क दी गयी का आयोजन वार्ड नंबर 15, हनुमानपुर अहिरान बस्ती में किया गया। इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री रमेश जायसवाल जी, कुंदन जी(नगर अध्यक्ष बीजेपी) किरण शर्मा जी (समाज सेविका) एवं प्रभु नारायण जी (सभासद) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने रीबॉर्न ट्रस्ट के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
इस अवसर पर सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने अपने संबोधन में कहा कि रीबॉर्न ट्रस्ट विगत समय से निरंतर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक सहायता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़कर उन्हें वास्तविक लाभ दिलाना है।
उन्होंने आगे बताया कि आयुष्मान कार्ड अभियान जैसे प्रयासों से गरीब एवं वंचित परिवारों को ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होती है, जिससे गंभीर बीमारियों की स्थिति में आर्थिक बोझ कम होता है तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
इस शिविर में पॉपुलर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही, जिसमें विभिन्न विभागों से आए चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
इस टीम में डॉ. निर्मला, डॉ. अजीत राय, डॉ. रमन, डॉ. सौम्या, डॉ. राकेश, डॉ. आनंद मिश्रा एवं डॉ. सुनील शर्मा शामिल रहे। सभी डॉक्टरों ने नागरिकों को निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।
साथ ही पापुलर हॉस्पिटल के प्रबंधन विभाग से संजय जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने शिविर के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में रीबॉर्न ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें विशेष रूप से
रवनीत सिंह, नितेश जैस, विष्णु जैस, तनवीर अंसारी, मुकेश जैसवाल सहित संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
रीबॉर्न ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह अभियान स्वस्थ समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते हुए सेवा भावना के साथ अपने प्रयास निरंतर जारी रखेगी।
किसी भी प्रकार की जानकारी या संस्था से जुड़ने हेतु संपर्क करें:
📞 9839307216
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु
वित्तीय सलाहकार रवनीत सिंह से संपर्क करें:
📞 7080432822






