विश्व पर्यावरण दिवस पर मानवाधिकार न्यूज़ टीम ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर मानवाधिकार न्यूज़ टीम ने किया वृक्षारोपण

 

वाराणसी, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानवाधिकार न्यूज़ टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाराणसी के बीएलडब्ल्यू कॉलोनी स्थित बीएलडब्ल्यू 352-A परिसर में संपन्न हुआ।

 

यह कार्यक्रम शाइस्ता यास्मीन (जिला महिला प्रमुख, वाराणसी) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए आज से ही ठोस कदम उठाने होंगे।

 

कार्यक्रम में मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर अंकिता, अजय, संतोष, पीयूष, चैतन्य, कविता, प्रियंका, नीलम, आरती, ईशान, शादाब (मीडिया प्रभारी, वाराणसी) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकेगा।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। मानवाधिकार न्यूज़ टीम द्वारा किया गया यह वृक्षारोपण अभियान समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

फर्मासिंस्ट न रहने से मरीज रहे हलकानचहनिया चन्दौली।चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत संचालित होने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कभी डाक्टर तो कभी फर्मासिस्ट हमेशा गायब रहते है। जिससे मरीजों को दवा व उपचार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बुद्धवार की दोपहर स्वस्थ्य केन्द्र के आस-पास के जब ग्रामीण इलाज के लिए पहुचे तो डाक्टर ने दवा का लिख दिया लेकिन फार्मसिस्ट के न रहने के कारण घंटां मरीजों को इंतजार करना पड़ा। जब डाक्टर मरीजों को चेक कर लिया उसके उपरान्त उन्ही के द्वारा प्रत्येक मरीजों को दवा आदि का वितरण किया। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोस व्याप्त है। वही अति प्राथमिक स्वास्थ्य दरियापुर केन्द्र प्रभारी आदिति सिंह ने बताया कि फार्मसिस्ट द्वारा मुझे कोई जानकारी नही दी गयी है कि किन कारणे से लापता है। वही बनारसी सिंह, रामदयाल सिंह, भोला राय, मुन्ना सोनकर, रमानन्द यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि फर्मासिस्ट हमेशा गायब रहता है।