रू0 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नचंदौली/दिनांक 06 जुलाई, 2026

रू0 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नचंदौली/दिनांक 06 जुलाई, 2026

 

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने इसमें गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, समयबद्धता और योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया। जिले में जारी प्रमुख विकास परियोजनाओं पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। कहा कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर गति बढ़ाने और लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये।

 

बैठक के दौरान क्षय रुजालय भवन का निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने एवं काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चकिया के निर्माण कार्य में लेट लेटिफि पर कार्यदाई संस्था पर नाराजगी व्यक्त किया हिदायत देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया।

 

बैठक में उ० प्र० राज्य सेतु निगम लि० को जनपद में डी०एफ०सी०सी० ऊपरगामी सेतुओं के निर्माण कार्य में मानक के अनुरुप तय समय में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कालेज की स्थापना के निर्माण की प्रगति लाने के निर्देश दिये। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धानापुर की प्रगति कम, कार्य में लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया गया।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को काम की गुणवत्ता और गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्य समय से पूरा करने और गुणवत्ता में कोई समझौता न करने पद कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कार्यों में कोई समस्या आए तो तुरंत सूचित करें ताकि समय पर निराकरण हो सके, और सभी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हर हाल में निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए।

 

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी परितोष मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रांतीय खंड, बंधी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, सहित अन्य कार्यदाई संस्था के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

6 साल पहले घर से काम के लिए निकले फिर लौटकर नहीं आए पप्पू जी।
एक प्रयास घर वापसी का अभियान के पास समस्तीपुर से सुमित कुमार सिंह जी द्वारा एक केस आया था एक बुजुर्ग प्रभुजी का जो खुद को मुगल सराय काली महाल चंदौली का बता रहे थे।।केस में जब कार्य करना शुरू किया तो सबसे पहले एक प्रयास घर वापसी का अभियान संस्था के सदस्य दामिनी पांडे जी ने केस को आगे बढ़ाना शुरू किया और वहां की ही रहने वाली बहन नेहा दुबे जी को केस की जानकारी साझा की गई जिन्होंने वहां स्थानीय लोगों तक केस पहुंचाया।इसी दौरान ज्योति खरे जी ने भी वहां कुछ स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मदद से परिवार को तलाश करने का प्रयास शुरू किया।।
एक प्रयास घर वापसी का अभियान के संस्थापक रजनीश जैन जी के पास
रात्रि में आकाश जी का फोन आया जो उस जगह से काफी हद तक वाकिफ थे और उन्होंने केस की जानकारी वहां के स्थानीय पत्रकार राहुल जी और वहां के सभापति नितिन गुप्ता जी को साझा की।।केस को वहां के सभी ग्रुप में साझा किया गया सभापति नितिन गुप्ता जी द्वारा और सुबह होते होते पप्पू जी के परिवार की जानकारी मिल गई।।
पप्पू जी के भाई दिनेश जी से बात करने पर पता चला कि 6 से 7 साल पहले काम के लिए निकले थे पप्पू जी लेकिन लौटकर नहीं आए ना ही फोन किया।उम्मीद छोड़ चुके परिवार के लिए उम्मीद बनकर आए समस्तीपुर से सुमित कुमार सिंह जी , आकाश जी दिघवारा सारण बिहार , रजनीश जैन जी राजस्थान ,सभापति नितिन गुप्ता जी , करुणदृष्टि केयर फाउंडेशन की संस्थापिका करुणा मिश्रा,ज्योति खरे जी ,  नेहा दुबे जी , दामिनी पांडे जी , रिंकू मिश्रा जी, आकाश कुमार जी सोशल वर्कर सहित सभी सहयोगकर्ताओं को बहुत बहुत साधुवाद धन्यवाद।।

डीडीयू नगर चंदौली । आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को गुरुद्वारा साहिब परिसर जीटी रोड रोड पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं चढदी कलाकार सेवा संस्था द्वारा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान कर लोगों की जिंदगियां बचाने का प्रयास किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुगलसराय के लोकप्रिय विधायक रमेश जायसवाल जी, सीएमओ ऑफिस से पधारे भैया लाल पटेल जी, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी जी, शहर कोतवाल गगन राज सिंह, व आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी पीके रावत जी मौजूद रहे। साथ ही मेटीज हॉस्पिटल, एवं पूर्वांचल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टर की टीम द्वारा चिकित्सा शिविर के साथ ही जांच की गई । इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं संरक्षकों तथा चढदीकला कार सेवा संस्था के लोगों द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम भेंट भेंट किया गया। ब्लड कैंप में 44 महिला पुरुष रक्तदाताओं ने रक्त देकर महादान किया। रक्तदान करने वालों में सभासद आरती यादव सहित समाज की महिलाओं ने भी रक्त देखकर अपना योगदान किया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडे मौजूद रहे, पिता संस्था के चंद्रभूषण मिश्रा जी रिबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष सतनाम सिंह भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी संरक्षक एवं प्रधान रणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह पत्रकार, सुरेंद्र सिंह लवली, रामेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, रंजीत सिंह, करमजीत सिंह मिंटू, सतपाल सिंह सूरी, गुलशन अरोड़ा, विकी जुनेजा, के साथ ही चढ़दी कलाकार सेवा संस्था के अध्यक्ष केडी सिंह महासचिव मनमीत सिंह राजन सहित संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।