स्कूली वाहनो का हो शतप्रतिशत सत्यापन अपर जिलाधिकारी चंदौली

स्कूली वाहनो का हो शतप्रतिशत सत्यापन अपर जिलाधिकारी – चंदौली

 

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजन

 

चंदौली/दिनांक 13 जुलाई 2026

 

अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।इस दौरान उन्होंने अवैध कटों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो रहे अवैध कटों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष बचे इन अवैध कटों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। जिसपर NHAI के डेवलपमेंट मैनेजर ने बताया कि लगभग सभी अवैध कटो को बंद करा दिया गया कुछ जो रह गए है उनको जल्द ही करा दिया जाएगा।उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया साथ ही सभी स्कूल वाहनों का शतप्रतिशत फिटनेस जांच के आधार पर ही संचालन करने एवं सड़क किनारे खोले गए होटल ढाबा पर पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण गाड़िया रोड खड़ी होती है ऐसे होटल ढाबा को चिह्नित कर बंद कराने की प्रक्रिया कराई जाए। अपर जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ‘ब्लैक स्पॉट’ चिन्हित कर वहां सुधार कार्य करने, सड़क संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त, उन्होंने ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने का आदेश दिया। कहा इसका उद्देश्य जनहानि को रोकना और सड़कों पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है।

बैठक के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश गौतम, अधिशासी अभियन्ता पी डब्ल्यू डी राजेश कुमार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

This is to certify that Shreya Singh has successfullycompleted a Content Writer Internship at ManavAdhikar News from 2nd June 2025 to 7th June 2025.During this period, Shreya demonstrated exceptionalwriting skills, creativity, and dedication to producinghigh-quality content. She was responsible forresearching, writing, and editing articles on varioussocial, political, and human rights issues. Her workhas significantly contributed to the organization’sgoals and outreach.We appreciate Shreya’s hard work, professionalism,and eagerness to learn throughout the internshipperiod. We wish her all the best in his futureendeavors.