हैंण्ड पंप खराब हो जाने से महिनों से सामुदायिक शौचालय में ताला

हैंण्ड पंप खराब हो जाने से महिनों से सामुदायिक शौचालय में ताला बंद

ताराजीवनपुर क्षेत्र स्थित सहरोई गांव में हैंण्ड पंप खराब होने से कई माह से सामुदायिक शौचालय में ताला बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हैंण्ड पंप खराब हो जाने के कारण सामुदायिक शौचालय जाने में बड़े ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई माह से हैंण्ड पंप खराब हो जाने से पेयजल की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि सप्ताह भर अंदर हैंण्डपंप की मरम्मत नहीं कराया गया तो ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहीं उपस्थित ग्राम प्रधान सिंटू गोंड, समाज सेवक राहुल मिश्रा, नामवर मिश्रा, उमेश मिश्रा, अमित मिश्रा,हीरामन प्रजापति, पाखंडू जायसवाल, दर्जनों लोग उपस्थित है दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान गिरा बाल बाल बचे लोगताराजीवनपुर चंदौलीक्षेत्र स्थित सहरोई गांव में लगातार तेज बारिश के कारण शुक्रवार की दोपहर एक कच्चा मकान धराशाई हो गया लेकिन परिवार के लोग बाल बाल बचे कच्चा मकान गिर जाने के कारण परिवार के लोग घर विहीन हो गए इसका नाम दुर्गावती देवी पति शिखारी देवी कुमार एवं शिताबी देवी पति विवेक कुमार का कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया जब मकान गिरने लगा तो परिवार के लोग घर के बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बाल बाल बच गई परंतु दैविक आपदा के कारण परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है उनका गृहस्ती का सामान नष्ट हो गया वहीं सूचना मिलने पर गांव के समाजसेवी राहुल मिश्रा कुछ दबे हुए सामान को ग्रामीणों के मदद से बाहर निकलवाए। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवास व आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा प्रसंग सुनकर भक्त हुए निहाल चहनियां चन्दौली क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में श्री त्रिदण्डी स्वामी के शिष्य सुन्दरदास यति जी महराज ने अपने मुखार विन्दु से भगवान विष्णु के अवतारों, विशेष रूप से भगवान कृष्ण की लीलाओं और भक्ति योग का वर्णन किया। स्वामी जी ने बताया कि जब-जब धरा पर पाप का बोझ बढ़ जाता है तब-तब भगवान को किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियो का ाश कर आमजन को मुक्ति दिलाना है। जब कंस का पाप चरमोकर्ष पर पहुच गया तब नाथ नारायण ने श्रीकृष्ण रूप में जन्म लेकर कंस का अंत करके मथुरा का उद्धार किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कथा का प्रसंग सुनकर भक्त निहाल हो गये। इस दौरान जिउत बन्धन यदव, राजेश सिंह, प्रभाकर सिंह, निरज पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, दीपक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक, सारनाथ, प्रेमकुमार सिंह सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे – चाहनिया चंदौली

पितृविसर्जन पर लोगो ने अपने पूर्वजों का किया, तर्पण व पिण्डदान
चहनिया चन्दौली।
पितृपक्ष के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मॉ भागीरथी गंगा तट पर बलुआ घाट पर अपने-अपने पितरों को तर्पण कर पिंडदान किया और पितृविर्सजन पर विभिन्न अनुष्ठान व पूजन-अर्चन कर घाटो पर व्यंजन चढ़ाकर तर्पण किया।
रविवार की अल सुबह ही श्रद्धालुओं द्वारा पैदल, वाहनों से लोटा, कुश, परास की पत्ती कर हाथो में लिए गंगा तट पर पहुचने लगे और बाजारां में जौ के आटे, दीया, माचिस, अगरबत्ती, मालफूल की खरीददारी करते घाटों पर पहुच कर अपने- अपने पूर्वजां को श्राद्ध तर्पण और पिंडदान में जुटे रहे जो अरान्ह तक चलता रहा।
इस दौरान गंगा के पानी में तेजी से घटाव के कारण चारो तरफ कीचड़ व मिट्टियों का ढ़ेर से लोग हलकान नजर आये। इस दौरान पुलिस चाक चौकस व्यवस्था करने में जुटी रही। इस दौरान चहनियां वाया बलुआ मार्ग पर मेले का दृश्य हो गया और बाल्मिकी इण्टर कालेज के प्रांगण में वहनो का जमघट लगा रहा पिंडदान व तर्पण का कार्य देर अपरान्ह तक चलता रहा।
इसी क्रम में भूपौली, महुअरकला, टॉण्डा सैफपुर, सहित गंगा तटों पर पिंडदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, सरोवरों पर भी श्रद्धालुओं में पिंडदान कर अपने पूर्वजों का तर्पण किया और सुख समृद्धि की कामना व्यक्त किया।
इस दौरान नाई अपनी-अपनी दुकाने रविवार की अल सुबह लगभग 3बजे से खोलकर लोगों का मुण्डन इत्यादी का कार्य करने में जुटे रहे। जिससे नाई की दुकानों पर लोगो की भीड़े जुटी रही। वही माली भी रविवार की अल सुबह माला फूल लेकर घाटो पर जमें रहे।