चंद्रप्रभा नदी उफान पर, पुल पर चढ़ा पानी; बबुरी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात
बबुरी, चंदौली। लगातार हो रही बारिश के कारण चंद्रप्रभा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी के उफान पर आने से बबुरी में नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है।
नदी के किनारे बसे समीपवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं। नगई गांव में तो बाढ़ का पानी ग्रामीणों के घरों के अंदर तक पहुंच गया है। घरों में पानी घुसने से परेशान ग्रामीणों ने बबुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शरण ले ली *जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, तहसीलदार चंद्रगुप्त मौर्य, नायब तहसीलदार सूर्यमुनि तिवारी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह* मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की कि उनके घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है और अभी तक उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है।
इस पर जिलाधिकारी ने मौजूद लेखपाल और ग्राम प्रधान को कड़े निर्देश दिए कि तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर पात्रों को आवास आवंटित किया जाए। साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षा की दृष्टि से *बबुरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र* में शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड
रिपोर्ट वैभव त्रिपाठी






