मानवाधिकार न्यूज़ -: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम, बरहनी ब्लॉक में 68 जोड़ों की शादी की तैयारी

मानवाधिकार न्यूज़
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम, बरहनी ब्लॉक में 68 जोड़ों की शादी की तैयारी

चंदौली जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विकास खंड बरहनी ब्लॉक परिसर में दिनांक 23 नवंबर 2023 को  जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की उपस्थिति में 68 जोड़ों की शादी होने का कार्यक्रम सुनिश्चित है

गुरुवार को होगी 68 जोड़ों की शादी

बरहनी ब्लाक परिसर में शादी की तैयारियां पूरी

जिला प्रशासन व सत्ता पक्ष के नेता रहेंगे मौजूद

चंदौली जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विकास खंड बरहनी ब्लॉक परिसर में दिनांक 23 नवंबर 2023 को  जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की उपस्थिति में 68 जोड़ों की शादी होने का कार्यक्रम सुनिश्चित है। विकास खंड बरहनी ब्लॉक परिसर में शादी की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।  

यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, प्रमुख क्षेत्र पंचायत बरहनी, मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं विकास खंड बरहनी के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana

इस सम्बंध में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी व प्रभारी खंड विकास अधिकारी बरहनी राजेश नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के तौर पर 35 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। कपड़े-बर्तन आदि के लिए 10 हजार रुपये और सामूहिक विवाह आयोजन पर खर्च के रूप में 6 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।

संवाददाता -: प्रदीप कुमार शर्मा

संवाददाता -: प्रदीप कुमार शर्मा

मनुष्य के हृदय में होता है भगवान का वास-पंडित शक्ति मुगलसराय चन्दौली तारा जीनपुर क्षेत्र स्थित सहरोई गांव में विगत पांच वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर नवयुवक मंगल दल सहरोई के तत्वाधान में सप्त दिवसीय संगीमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कथा के दूसरे दिन पंडित शक्ति तिवारी ने नारायण के दिव्य अवतार को समझाते हुए कहा की भगवान का अवतार प्रत्येक मनुष्य के हृदय वेश में होता है। अवतार को समझाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान अपनी भावना को छोड़कर के धेनु, सुर, संत, हित में लिन्ह, मनुज अवतार भगवान ब्राह्मणों के गाय माता, के और संतों के हितों के लिये धरती पर मनुष्य का शरीर धारण करके आते हैं। इसी को समझाते हुए भगवान के बाललीला का भी वर्णन किया और उन्होंने बतलाया की चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ एक पुत्र के लिए रो रहे थे और गुरु वशिष्ट के द्वारा श्रृंगी ऋषि के पुत्र प्राप्ति यज्ञ करने से तुमको चार-चार पुत्रों की प्राप्त हुयी। इसी के बाद चारों पुत्रों का नामांकरण गुरु वशिष्ट के द्वारा करवाते हुए इन्होंने बतलाया की विश्वामित्र जो की महान ऋषि थे। असुरों का समूह जब उन्हें सताया तो उन्हें भी भगवान को मांगने की जरूरत पड़ी और विश्वामित्र सनाथ हुये और भगवान वन में तारकासुर का एक ही बाण में बध कर दिये। मारीच व सुबाहु को अग्निबाण से यज्ञ की रक्षा की। इस दौरान सैकड़ां लोगो का जन सैलाब उमड़ा रहा। कार्यकर्ता राहुल मिश्रा, अमित मिश्रा, रोहित, पवन, शिशु मिश्रा, विराट, उमेश, महानंद, दिनेश, शुभम, गोलू, तबला वादक अनिल तिवारी, सैकड़ां श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ओडवार निवासी भगत पर जानलेवा हमला — इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली (उत्तर प्रदेश):
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के ओडवार निवासी युवक भगत पर दो दिन पूर्व कुछ अज्ञात हमलावरों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब भगत किसी काम से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, पैसे छीन लिए और बेरहमी से मारपीट की।

घटना के बाद घायल अवस्था में भगत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज के बावजूद आज उनकी मौत हो गई। यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का कारण बन गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन इस घटना से बेहद आहत हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।