???? पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन – जनपद चंदौली ????

बैठक सम्पन्न – 02 अगस्त 2025
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली।
दिनांक 02 अगस्त 2025 को प्रातः पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन के सभी पदाधिकारीगण एवं सक्रिय कार्यकर्ता गण, डा० मृत्युंजय जायसवाल जी के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित आवास पर एकत्रित हुए।
बैठक में सभी वैश्य बंधुओं ने एक साथ बैठकर समाज की एकता, मजबूती एवं सहयोग की भावना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

रिपोर्ट संजय रस्तोगी

बैठक के मुख्य बिंदु –

  1. रोटी-बेटी के संबंध – समाज में आपसी भाईचारे, विवाह संबंधों और पारिवारिक जुड़ाव को और मजबूत बनाने पर विचार किया गया।
  2. गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता – समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक आवश्यकताओं में सहयोग हेतु ठोस कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
  3. संगठन को सशक्त बनाना – सदस्यता विस्तार, युवाओं को जोड़ने एवं संगठन की कार्यशैली को और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए गए।
  4. नियमित बैठक का प्रस्ताव – संगठन को सक्रिय बनाए रखने हेतु यह प्रस्ताव पारित हुआ कि हर माह की 1 तारीख को पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन की नियमित मासिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
    बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और सेवा भाव को दोहराया तथा समाजहित में मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

जय वैश्य समाज – जय भारत
(पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन, जनपद चंदौली)

तमन्चे व नकदी संग चोर गिरफ्तारचहनिया चन्दौलीबलुआ पुलिस ने चंकिग के दौरान शनिवार को नाथूपुर तिराहा से अन्तर जनपदीय शातिर चोर रोहन निषाद पुत्र दिनेश निवासी पूरा गनेश, थाना बलुआ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक फायरशुदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 11,400रूपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों भोला निषाद, आकाश निषाद, महेश निषाद व ईश्वरचंद्र निषाद के साथ मिलकर बलुआ क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गांव के अजय केवट व लोरिक गुप्ता के घरों में चोरी की थी और चोरी का सामान राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया। इसके अलावा जुलाई माह में उसने थाना धीना क्षेत्र के बैरिक कला गांव में एक घर से गहने और 5000रूपये नकद चुराए थे। अगस्त माह में अपने साथी आकाश निषाद के साथ थाना अलीनगर क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिवमंदिर से चांदी के आभूषण व घंटे चोरी किए थे। उसने मसौनी गांव के काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया। रोहन ने बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान वह आत्मरक्षा हेतु तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने बरामद असलहे के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अन्य मामलों में जांच तेज कर दी है।